अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं, तो आपके लिए यह खबर काम आने वाली है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। आने वाली 24 मई तक स्वरूप नगर रजिस्ट्रार ऑफिस (NH-44 पर नाला के पास) से लेकर बुराड़ी विजय चौक (बुराड़ी की तरफ) तक रोड ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा। यह फैसला इस रोड के मरम्मत के काम को लेकर लिया गया है। इस बारे में दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर ऑप्शनल रास्तों के उपयोग करने को कहा है। यह रास्ता शनिवार से बंद कर दिया गया है। गाड़ी चालकों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, काठिया बाबा मार्ग (Swaroop Nagar Registrar Office-Burari Road to Vijay Chowk) पर अगले 15 दिन री-कार्पेटिंग और ठीक करने का काम चलेगा, इस वजह से यह रास्ता 10 मई से अगले 15 दिनों के लिए गाड़ियों की आवाजाही के लिए रोक लगा दी गई है।
किन रास्तों का कर सकते हैं इस्तेमाल?
- एसडीएम रजिस्ट्रार ऑफिस स्वरूप नगर नाला रोड से वाहन चालक सीसी रोड के माध्यम से भलस्वा लैंडफिल की तरफ जा सकते हैं।
- झंडा चौक से बुराड़ी चौक तक जा सकते हैं। बुराड़ी जाने के लिए झंडा चौक से विजय चौक तक का रास्ता ठीक रहेगा।
- विजय चौक से वाहन चालक गुरुद्वारा रोड से होते हुए गुर्जर चौक के रास्ते झंडा चौक से भलस्वा लैंडफिल और फिर नाला तक का रास्ता ले सकते हैं।
इन नियमों का पालन करें
- सड़क पर भीड़भाड़ कम करने के लिए कृपया पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।
- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ऑफिशियल सोशल मीडिया के जरिए अपडेट रहें।
- यातायात नियमों का पालन करें
- ट्रैफिक पुलिस और मार्शलों/गार्डों के निर्देशों का पालन करें।
- सुचारू यातायात के लिए रोड साइड पार्किंग न करें।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में घर में बेसुध मिले एक परिवार के 4 लोग, पुलिस बोली-सुसाइड की कोशिश
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
2 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
2 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
6 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
9 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
9 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
11 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 day agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines