Delhi Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में आज लोगों को ऑफिस जाते हुए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आज दिल्ली के कई प्रमुख रास्ते बंद रहेंगे। इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें उन्होंने बताया कि आज सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक दिल्ली के विकास मार्ग, एमजीएम आईपी फ्लाईओवर, आईपी मार्ग, आईटीओ क्रॉसिंग, डीडीयू मार्ग और बीएसजेड मार्ग के आसपास W पॉइंट से लेकर A पॉइंट और A पॉइंट से लेकर दिल्ली गेट तक दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड पर यातायात प्रतिबंध रहेगा। साथ ही कुछ सड़कों पर डायवर्जन लागू रहेगा।
ये रास्ते रहेंगे बंद
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट के साथ ये जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा गया है कि आपातकालीन स्थितियों के कारण 2 जून 25 को आईपी मार्ग, आईटीओ क्रॉसिंग, विकास मार्ग, एमजीएम आईपी फ्लाईओवर, डीडीयू मार्ग और बीएसजेड मार्ग के आसपास W पॉइंट से लेकर A पॉइंट और दिल्ली गेट तक दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड पर आवागमन बंद रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक इन रास्तों पर जाने से बचें।
यह भी पढ़ें: कौन हैं वायरल टीचर अब्दुल मलिक? 20 साल से तैरकर स्कूल जाते हैं ‘ट्यूब मास्टर’, एक दिन की भी नहीं ली छुट्टी
ट्रैफिक पुलिस की सलाह
इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि लोग परेशानी से बचने और अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचने के लिए इन रास्तों के वैकल्पिक सड़कों का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा गाड़ियों की पार्किंग सिर्फ निर्दिष्ट क्षेत्रों में ही की जा सकेगी। वहीं एक दूसरे पोस्ट में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि मुनिरका के डीडीए फ्लैट्स के पास एक पेड़ के उखड़ जाने की वजह से आईआईटी से मुनिरका की ओर जाने वाले कैरिजवे में आउटर रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है।
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
54 mins ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
2 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
3 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
4 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
5 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
6 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines