News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Delhi Police Traffic Advisory on 20 February 2025: दिल्ली में 20 फरवरी को रामलीला मैदान होने वाले सीएम का शपथ ग्रहण समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि शपथ ग्रहण समारोह में कई वीवीआई और वीआईपी शामिल हो सकते हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में आम लोगों के भी पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए इस समारोह के दौरान ट्रैफिक मैनेज करने के लिए कुछ रूट पर डायवर्जन और कुछ मार्गों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने आगे कहा कि वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे धैर्य रखें, यातायात नियमों का पालन करें और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ सहयोग करें ताकि यातायात सुगम हो सके।
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) सत्यबीर कटारा ने बताया कि समारोह में प्रधानमंत्री व कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित वीवीआईपी मौजूद रहेंगे। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर कुछ मार्ग पूरी तरह बंद रहेंगे जबकि कुछ जगह डायवर्जन रहेगा। ऐसे में लोगों को रामलीला मैदान व आसपास के सभी मार्गों से बचने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, इन 8 मार्गों पर आवश्यकता अनुसार ट्र्रैफिक डायवर्जन किया जा सकता है।
1. सुभाष पार्क टी-प्वाइंट
2. राजघाट
3. दिल्ली गेट
4. आईटीओ
5. अजमेरी गेट
6. रणजीत सिंह फ्लाइओवर
7. भवभूती मार्ग- डीडीयू मार्ग रेड लाइट
8. झंडेवालान के चारों तरफ
इसके अलावा कुछ अन्य मार्गों पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक रेगुलेशन, डायवर्जन और प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
1. बीएसजेड मार्ग (आईटीओ से दिल्ली गेट)
2. जेएलएन मार्ग (दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक)
3. अरुणा आसिफ अली रोड, नई दिल्ली तक।
4. मिंटो रोड से कमला मार्केट के चारों तरफ होते हुए हमदर्द चौक तक।
5.रणजीत सिंह फ्लाइओवर से तुर्कमान गेट तक।
इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ी करें, सड़क किनारे पार्किंग से बचें। किसी भी असामान्य या अज्ञात वस्तु या व्यक्ति को संदिग्ध हालात में देखने पर पुलिस को तुरंत सूचना दें।
Traffic Advisory
In view of swearing-in ceremony of Hon’ble CM of Delhi on February 20, 2025 at Ram Leela Ground, New Delhi, special traffic arrangements have been made.
Kindly follow the advisory.#DPTrafficAdvisory pic.twitter.com/IxZzokQs2x
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) February 18, 2025
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।