Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज जन्माष्टमी की धूम मची है। पूरे शहर के मंदिरों में भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। शाम 6 बजे तक शोभायात्राएं निकलेंगी। इसके बाद मंदिरों में झांकियां देखने के लिए लोग उमड़ेंगे। ऐसे में आज दिल्ली में ट्रैफिक जाम देखने को मिलेगा। खासकर मंदिरों के आस-पास वाली सड़कों पर ट्रैफिक ब्लॉक हो सकता है। ऐसे में लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजारी जारी की है। एडवाइजरी के तहत कई सड़कों को दोपहर 2 बजे से बंद कर दिया जाएगा। वहीं कुछ सड़कों पर रूट डायवर्ट रहेगा। खासकर लक्ष्मी नारायण मंदिर और इस्कॉन टेंपल तक लोगों को पैदल आने जाने की ही परमिशन मिलेगी। इसलिए आज लोग घर से ट्रैफिक एडवाइजारी पढ़कर ही निकलें, ताकि ट्रैफिक जाम में न फंसें और मंदिर जाने का मंतव्य भी पूरा हो जाए।
मंदिर तक जाने वाली यह सड़कें बंद रहेंगी
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, आज काली बाड़ी रोड पर बने लक्ष्मी नारायण मंदिर, अमर कॉलोनी में बने इस्कॉन टेंपल, द्वारका सेक्टर-13 में बने इस्कॉन टेंपल, पंजाबी बाग के जन्माष्टमी पार्क, प्रीत विहार में बने गुफा वाले मंदिर, छतरपुर के कात्यायनी शक्तिपीठ, हरि नगर में बने संतोषी माता मंदिर में भव्य कार्यक्रम हैं तो इन मंदिरों तक जाने वाली सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो सकता है। दोपहर 2 बजे से इन तक जाने वाले रास्ते बंद रहेंगे। शिवाजी स्टेडियम से मंदिरों तक जाने वाली बसे पंचकुइयां रोड या गोलचक्कर GPO से होते हुए जाएंगी। रात के एक बजे तक तालकटोरा स्टेडियम गोल चक्कर से लेकर पेशवा मार्ग-मंदिर मार्ग टी-पॉइंट तक किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
इन सड़कों पर भी रूट डायवर्ट रहेगा
ईस्ट ऑफ कैलाश में, सोमवार सुबह 8 बजे से रात के एक बजे तक इस्कॉन टेंपल के आसपास की सड़कों पर भारी वाहनों या हल्के मालवाहक वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। ईडन अस्पताल (सी-ब्लॉक, ईस्ट ऑफ कैलाश) से इस्कॉन टेंपल की ओर जाने वाला राजा धीरसिंह मार्ग और संत नगर ट्रैफिक सिग्नल से मंदिर की ओर जाने वाला राजा धीरसिंह मार्ग बंद रहेगा। पंजाबी बाग में जन्माष्टमी पार्क के 9 पॉइंट पर कमर्शियल वाहनों की आवाजाही बैन रहेगी। छतरपुर में कात्यायनी शक्ति पीठ मंदिर में उत्सव के चलते CDR चौक से अंधेरिया मोड़ की ओर जाने वाले वाई-पॉइंट से 100-फुट ट्रैफिक सिग्नल की ओर जाने वाली रोड पर रूट डायवर्ट रहेगा। ट्रैफिक एडवाइजरी का सख्ती पालन करने के निर्देश हैं।
आज इन सड़कों पर जाने से बचें लोग
ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, आज लोग दिल्ली में मंदिर मार्ग, काली बाड़ी मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, बंगला साहिब मार्ग, गोल चक्कर गोल मार्केट, गोल चक्कर GPO, शहीद भगत सिंह मार्ग और पेशवा रोड पर आवाजाही करने से बचें।
इस्कॉन टेंपल तक पैदल आवाजाही रहेगी
ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, आज लोग इस्कॉन टेंपल तक पैदल जा पाएंगे। कैप्टन गौड़ मार्ग और संत नगर के बीच बने इस्कॉन टेंपल तक जाने वाली सड़क पर पैदल आने जाने की अनुमति मिलेगी। वाहनों के साथ लोग कैप्टन गौड़ मार्ग और आउटर रिंग रोड से आए जाएं। ओखला मेट्रो स्टेशन से इस्कॉन टेंपल जाने वाले कैप्टन गौड़ मार्ग पर सुबह 8 बजे से रूट डायवर्ट रहेगा।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
52 mins agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
10 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
11 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
14 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
17 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
17 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
18 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
19 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
20 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines