हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Traffic Alert: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई रूट्स पर डायवर्जन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic News: दिल्ली में लोक निवास में वकीलों और दिल्ली प्रदेश भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के विरोध प्रदर्शन के चलते कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना है. जानिए कौन से रूट्स पर असर दिखेगा.

विज्ञापन
दिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां ट्रैफिक प्रभावित? (Image: AI)

खबर की मुख्य बातें:-

  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 24 सितंबर 2026 को लोक निवास में विरोध प्रदर्शन के कारण यातायात एडवाइजरी जारी की है.
  • वकीलों, दिल्ली प्रदेश भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के विरोध प्रदर्शन के कारण कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा.
  • सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक कई महत्वपूर्ण रूट्स पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है.
  • यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें.

राजधानी दिल्ली में यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जरूरी एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत राजधानी के कई रूट्स पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रहने वाली है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर बताया कि 24 सितंबर 2026 को दिल्ली के लोक निवास में वकीलों और दिल्ली प्रदेश भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के विरोध प्रदर्शन के चलते कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक कई महत्वपूर्ण रूट्स पर ट्रैफिक प्रभावित रहने वाला है, इसलिए यात्रा की योजना से पहले डायवर्जन और जरूरी एडवाइजरी पढ़ लें, ताकि आखिरी समय पर आपको परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: साकेत, अलकनंदा, पालम समेत दिल्ली के कई इलाकों में 24 सितंबर को कटेगी बिजली! चेक करें अपना एरिया

विज्ञापन

किन रूट्स पर डायवर्जन लागू?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक बुलेवार्ड रोड, रिंग रोड (I.P. कॉलेज रेड लाइट से TB नगर रेड लाइट तक), रानी झांसी रोड/फ्लाईओवर, राजपुर रोड, शमनाथ मार्ग, भिखू राम जैन मार्ग, डॉ. कर्णवाल मार्ग, रेनिवास मार्ग, रोशनारा रोड, लाला जगन्नाथ मार्ग, गौशाला मार्ग, लोथियन रोड, कचहरी रोड और जोरावर सिंह मार्ग पर यातायात प्रभावित हो सकता है. ऐसे में अगर आप इन मार्गों से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो बेहतर रहेगा कि दूसरे वैकल्पिक रूट्स (Alternate Routes) का इस्तेमाल करें, ताकि ज्यादा वक्त खराब किए बिना आपकी यात्रा आसानी से पूरी हो सके.

ट्रैफिक पुलिस की वाहन चालकों को सलाह

प्रदर्शन के कारण होने वाले इस ट्रैफिक बदलाव को देखते हुए,  ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इन मार्गों से सफर करने से बचें और यात्रा की योजना पहले से बनाकर चलें, ताकि वक्त पर आप अपने गंतव्य तक पहुंच सके. इतना ही नहीं, ट्रैफिक पुलिस ने ये भी साफ किया है कि, जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक को निर्धारित डायवर्जन प्वाइंट से मोड़ा जा सकता है, जबकि आपातकालीन वाहनों का डायवर्जन से छूट रहेगी. साथ ही, सड़कों के किनारे पार्किंग से बचने की अपील की गई है, ताकि यातायात का सामान्य प्रवाह बाधित न हो.

विज्ञापन

देखें एडवाइजरी

यात्रा से पहले योजना बनाएं

अगर आप को आपकी ट्रेन है, फ्लाइट है या फिर आपको किसी जरूर काम से जाना है और प्रभावित रूट्स से यात्रा आपके लिए आसान रहती है; तो बेहतर रहेगा कि आप पहले से ही योजना बना कर चलें. घर से निकलने से पहले देखें कि कौन से रूट्स चालू हैं और तय समय से पहले निकलें, क्योंकि अगर किसी कारण से ट्रैफिक की समस्या रहती है, तो आपका समय बर्बाद न हो. इसके अलावा, आप मेट्रो से भी सफर कर सकते हैं और साथ ही, जरूरी है कि आप वक्त-वक्त पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा लेटेस्ट ट्रैफिक एडवाइजरी देखते रहे.

यह भी पढ़ें:  सुरक्षा की मांग को लेकर LSR कॉलेज के बैक गेट पर छात्राओं का प्रदर्शन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola