Delhi Traffic Alert: 13 मई को मथुरा रोड पर रहेगा भारी जाम, निकलने से पहले जानें कौन-से रास्ते रहेंगे बेहतर

New Delhi News: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 13 मई को ए-27, टीसीएस मथुरा रोड पर एक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिस कारण मथुरा रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है. ऐसे में पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है ताकि, इस रूट में यात्रा करने वाले लोग दूसरे रास्तों को इस्तेमाल कर सकें.

Delhi Traffic Police advisory

दिल्ली के मथुरा रोड पर रहेगा भारी ट्रैफिक. (Image: AI)

Mathura Road Traffic Jam: दिल्ली और उसके आसपास में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, अगर आप दिल्ली में मथुरा रोड की तरफ यात्रा करने जा रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बहुत जरूरी है. दरअसल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्रैफिक को लेकर एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि मथुरा रोड पर दिनभर ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है. भारी ट्रैफिक के कारण इस रूट का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए दूसरे रूट प्लान करने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को दूसरे रूट के सुझाव भी दिए हैं, ताकि सड़क पर ट्रैफिक दबाव कम हो और सभी लोग आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सके.

विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक मथुरा रोड रहेगा ट्रैफिक?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) के अनुसार, 13 मई को ए-27, टीसीएम मथुरा रोड पर एक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है, जो दो शिफ्टों में होगी. यह परीक्षा सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी, ऐसे में उम्मीद है कि परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों आएंगे, जिससे सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव बढ़ सकता है, इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को दूसरे रूट्स का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. एडवाइजरी के अनुसार, बदरपुर से अपोलो अस्पताल की तरफ जाने वाले कैरिवेज पर ट्रैफिक ज्यादा प्रभावित होने की उम्मीद है.

इन सड़कों से करें यात्रा

भारी ट्रैफिक से बचने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं. वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे मुंबई एक्सप्रेसवे से रोड नंबर-13 और एमबी रोड का इस्तेमाल करें. इससे आप ट्रैफिक की मार से बच पाएंगे और वक्त पर अपनी गंतव्य पर पहुंच पाएंगे. साथ ही जरूरी है कि आज आप तय वक्त से पहले निकलें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ