दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल्द पर्यटन सर्किट में स्पेशल बस सेवा शुरू करने वाली है। इसमें देशी-विदेशी पर्यटकों को दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर घुमाया जाएगा। DTC और टूरिज्म मिनिस्ट्री मिलकर बस चलाएंगे। DTC बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। 15 अगस्त से पहले यह सेवा शुरू हो सकती है। कोविड से पहले भी दिल्ली में इस तरीके की बसें चलती थी, लेकिन फिलहाल वह बंद हो गई थी।
अब इस सेवा को नया रूप देकर फिर से शुरू करने की प्लानिंग की जा रही है। पर्यटन सर्किट के तहत दिल्ली में स्थित लाल किला, कुतुब मीनार, कर्तव्य पथ, प्रधानमंत्री संग्रहालय, वॉर मेमोरियल, लोटस टेंपल जैसे कई जगहों को शामिल किया जाएगा।
हर बस में मिलेगा गाइड
सूत्रों के मुताबिक, हर बस में एक गाइड होगा। बस सेवा लेने वाले देसी-विदेशी सभी पर्यटकों को पर्यटन स्थल के बारे में और उसके इतिहास के बारे में बताया जाएगा। बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव दिया गया था, जिसे फिलहाल मंजूरी मिल गई है।
दो इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी
पर्यटन सर्किट में दो इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाएगा। जिसमें 9 मीटर लंबी इन छोटी इलेक्ट्रिक बस में करीब 32 यात्री बैठ सकेंगे। 15 जुलाई से 31 मार्च तक के लिए MOU साइन किया गया है। इन बसों के संचालन से पर्यटन विभाग की आमदनी भी बढ़ेगी। सूत्रों के अनुसार, 6 से 12 साल के बच्चे के लिए 300 और एडल्ट के लिए 500 तक का टिकट हो सकता है। यह किराया प्रतिदिन के आधार पर होगा या रिवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर बसें दी जाएगी। इस पर अभी विचार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- आप सांसदों ने दिल्ली में झुग्गियां तोड़ रही भाजपा सरकार के खिलाफ संसद परिसर में किया जोरदार प्रदर्शन
संबंधित खबरें
दिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
7 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
22 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
23 hrs agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines