Delhi Mega Camps: दिल्ली के रहने वाले लोगों के लिए एक बहुत ही काम की खबर सामने आई है. केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत दिल्ली में एक विशाल जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में आम जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करने के लिए दिल्ली सरकार ने 18 से 20 जून तक पूरी दिल्ली में 42 अलग-अलग स्थानों पर जनकल्याण शिविर आयोजित करने का बड़ा निर्णय लिया है. इन तीन दिवसीय विशेष शिविरों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के दिल्ली के हर एक पात्र व्यक्ति तक सीधे पहुंच सके.
हर सुविधा एक ही छत के नीचे
इन जनकल्याण शिविरों में नागरिक न केवल केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि उनके लिए सीधे आवेदन भी जमा कर सकते हैं. शिविर में पिंक कार्ड, राशन कार्ड, ई-श्रम कार्ड, जनधन खाता खोलने, लखपति बिटिया योजना, पीएम उदय, और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना जैसी सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है. इसके अलावा शिविरों में विशेष [आधार पंजीकरण काउंटर] भी लगाए जाएंगे. साथ ही राष्ट्रीय वयोश्री योजना, गृह कर, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, उद्योगों के लिए ऋण, छात्रवृत्ति, जाति प्रमाण पत्र, विधवा पुत्री विवाह सहायता, पेंशन के मामले और 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी एक ही जगह उपलब्ध होंगी.
लेट फीस जुर्माना माफी योजना का मिलेगा लाभ
दिल्ली में इस समय पानी के गलत बिल आने के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता बेहद परेशान हैं. बिलों में गड़बड़ी और समय पर सुधार न होने की वजह से लोग पानी बिल जुर्माना माफी योजना का फायदा उठाने से वंचित रह जा रहे थे. सरकार ने जनता की इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए तय किया है कि इन शिविरों में पानी के गलत बिलों को ठीक करने का काम भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. इसके साथ ही अवैध पानी के कनेक्शनों को नियमित करने की प्रक्रिया भी यहीं पूरी की जाएगी. इस कदम से उन हजारों परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी जो लंबे समय से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे.
दिल्ली के प्रमुख केंद्रों की पूरी लिस्ट
| जिला | शिविर केंद्र (स्थान) |
| उत्तर पूर्वी जिला | * जीबीएसएसएस, एक्स ब्लॉक, ब्रह्मपुरी * जीबीएस स्कूल, डीडीए फ्लैट्स, ईस्ट लोनी रोड * जीजीएसएसएस, वीर सावरकर कॉम्प्लेक्स, करावल नगर * राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय, गोकलपुर |
| पश्चिमी जिला | * राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय नंबर एक, चांद नगर * सीएम श्री स्कूल, सी ब्लॉक, जनकपुरी * राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हस्तसाल |
| दक्षिण-पूर्वी जिला | * साकेत भवन, 55-बी, तुगलकाबाद इंस्टीट्यूशनल एरिया * दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, लाजपतनगर-4 * सामुदायिक केंद्र, सनलाइन कॉलोनी-2 |
| पुरानी दिल्ली जिला | * सीएम श्री स्कूल, राउज एवेन्यू, डीडीयू मार्ग * सर्वोदय सह शिक्षा विद्यालय, गुलाबी बाग |
| उत्तरी जिला | * डीयूएसआईबी सामुदायिक केंद्र, एच-2 ब्लॉक, जहांगीरपुरी * सीएम श्री स्कूल, सर्वोदय विद्यालय, लखनऊ रोड, तिमारपुर * जीएसबीवी, बुराड़ी * सीएम श्री स्कूल, लिबासपुर |
| पूर्वी जिला | * ब्लॉक-17, सामुदायिक केंद्र, गीता कॉलोनी * एसकेवी, विश्वास नगर, कड़कड़डूमा कोर्ट रोड के निकट * सर्वोदय बाल विद्यालय, ब्लॉक-20, त्रिलोकपुरी |
| उत्तर पश्चिमी जिला | * राणा प्रताप सर्वोदय कन्या विद्यालय, सेक्टर पांच, रोहिणी * राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय, एच BLOCK, सुल्तानपुरी * सीएम श्री स्कूल, अमरलवास, ज्वालापुरी कैंप नंबर चार |
| मध्य जिला | * सर्वोदय विद्यालय, मानसरोवर गार्डन * सर्वोदय विद्यालय, इंद्रपुरी |
| नई दिल्ली जिला | * एनडीएमसी सामुदायिक केंद्र, बंगाली मार्केट * श्रीमती इंदिरा गांधी केंद्रीय माध्यमिक/ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय * नवयुग स्कूल, लोधी कॉलोनी |
| दक्षिण पश्चिमी जिला | * एसकेवी नंबर एक, सागरपुर * सामुदायिक भवन, मुख्य श्याम विहार, गोयला-दिनपुर रोड * नजफगढ़ स्टेडियम * एसकेवी, राजनगर 2, पालम कॉलोनी |
| दक्षिणी जिला | * सर्वोदय सह शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुतुब, महरौली/एसबीवी-1, कालका दास मार्ग * राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर पांच, आरके पुरम * आचार्य तुलसी सर बाल विद्यालय, 60 फुट रोड, डॉ. अम्बेडकर कॉलोनी, छतरपुर * सामुदायिक केंद्र, मालवीय नगर * एमसीडी प्राथमिक कन्या विद्यालय, सावित्री नगर |
| मध्य-उत्तरी जिला | * सामुदायिक भवन एवं श्री राधा कृष्ण वाटिका, सीसी कॉलोनी * एमसीडी सामुदायिक भवन, के ब्लॉक, संदेश विहार * सामुदायिक भवन, ऋषि नगर, रानी बाग |
| बाहरी-उत्तरी जिला | * सामुदायिक भवन, पंजाबी कॉलोनी, नरेला * एसकेवी, प्रहलादपुर गांव * जीएसकेवी, कंझावला |
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
14 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 hr agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
3 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
8 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
11 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
11 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
12 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines