Delhi Timarpur Misdeed Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रेप का मामला सामने आया है। इस बार आरोपी दिल्ली परिवहन निगम (DTC) का कंडक्टर है। आरोप है कि कंडक्टर ने DTC में जॉब का झांसा देकर महिला से रेप किया। इस दौरान वीडियो भी बना लिया। महिला ने जब वीडियो डिलीट करने की बात कही तो आरोपी ने इसके बदले महिला को अपने दोस्तों को सौंप दिया।
मामला दिल्ली के तिमारपुर इलाके का बताया जा रहा है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथियों की तलाश जारी है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि मुख्य आरोपी से उसकी पहले से जान-पहचान थी। पीड़िता के मुताबिक, उसने 2010 से 2017 तक DTC में टाइपिस्ट के तौर पर काम किया था।
शादी के बाद बच्चा हुआ तो छोड़ दी थी जॉब
पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद वो एक बच्चे की मां बन गई। इसके बाद उसने DTC जाना छोड़ दिया। कुछ महीने पहले उसने पहले से परिचित आरोपी बस कंडक्टर से जॉब के लिए संपर्क किया। आरोपी ने जॉब लगवाने का वादा किया। इसी दौरान आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और उसे प्रसाद दिया। आरोपी ने इस दौरान महिला से कुछ डॉक्यूमेंट्स मांगे। जब वह कागजात लेकर आई तो आरोपी ने महिला को कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया।
आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद महिला बेहोश हो गई और आरोपी ने इस दौरान महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी समय-समय पर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब महिला ने वीडियो डिलीट करने की बात कही, तो आरोपी ने महिला को अपने दोस्तों को सौंप दिया। कहा जा रहा है कि वारदात में मुख्य आरोपी के अलावा चार अन्य आरोपी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
स्वाति मालीवाल ने DTC, दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस
मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि दिल्ली में एक बस कंडक्टर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाया। ये मामला बेहद ख़ौफ़नाक और शर्मनाक है। मामले में सख्त कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस और DTC को नोटिस जारी कर के जवाब मांगा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
4 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
15 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
17 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
18 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
19 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
19 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
20 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
20 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
21 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines