---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

DTC में जॉब का वादा कर कंडक्टर ने महिला से किया रेप, वीडियो बनाया; डिलीट करने के नाम पर दोस्तों को परोसा

Delhi Timarpur Misdeed Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रेप का मामला सामने आया है। इस बार आरोपी दिल्ली परिवहन निगम (DTC) का कंडक्टर है। आरोप है कि कंडक्टर ने DTC में जॉब का झांसा देकर महिला से रेप किया। इस दौरान वीडियो भी बना लिया। महिला ने जब वीडियो डिलीट करने की […]

---विज्ञापन---

Delhi Timarpur Misdeed Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रेप का मामला सामने आया है। इस बार आरोपी दिल्ली परिवहन निगम (DTC) का कंडक्टर है। आरोप है कि कंडक्टर ने DTC में जॉब का झांसा देकर महिला से रेप किया। इस दौरान वीडियो भी बना लिया। महिला ने जब वीडियो डिलीट करने की बात कही तो आरोपी ने इसके बदले महिला को अपने दोस्तों को सौंप दिया।

मामला दिल्ली के तिमारपुर इलाके का बताया जा रहा है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथियों की तलाश जारी है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि मुख्य आरोपी से उसकी पहले से जान-पहचान थी। पीड़िता के मुताबिक, उसने 2010 से 2017 तक DTC में टाइपिस्ट के तौर पर काम किया था।

---विज्ञापन---

शादी के बाद बच्चा हुआ तो छोड़ दी थी जॉब

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद वो एक बच्चे की मां बन गई। इसके बाद उसने DTC जाना छोड़ दिया। कुछ महीने पहले उसने पहले से परिचित आरोपी बस कंडक्टर से जॉब के लिए संपर्क किया। आरोपी ने जॉब लगवाने का वादा किया। इसी दौरान आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और उसे प्रसाद दिया। आरोपी ने इस दौरान महिला से कुछ डॉक्यूमेंट्स मांगे। जब वह कागजात लेकर आई तो आरोपी ने महिला को कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया।

आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद महिला बेहोश हो गई और आरोपी ने इस दौरान महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी समय-समय पर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब महिला ने वीडियो डिलीट करने की बात कही, तो आरोपी ने महिला को अपने दोस्तों को सौंप दिया। कहा जा रहा है कि वारदात में मुख्य आरोपी के अलावा चार अन्य आरोपी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

---विज्ञापन---

स्वाति मालीवाल ने DTC, दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि  दिल्ली में एक बस कंडक्टर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाया। ये मामला बेहद ख़ौफ़नाक और शर्मनाक है। मामले में सख्त कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस और DTC को नोटिस जारी कर के जवाब मांगा है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 24, 2023 12:28 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola