Delhi Teen Abuse Case: दोस्त की मौत के बाद उसकी बेटी से रेप करने वाले दिल्ली के अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकारी अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया है।
उधर, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक पद पर कार्यरत सरकारी अधिकारी पर एक लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है। दिल्ली पुलिस इस संबंध में नोटिस जारी कर रही है। जिस व्यक्ति को बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी थी वह दरिंदा बन गया है। लड़कियां कहां जाएं?
बता दें कि दिल्ली के महिला एवं बाल विकास विभाग के अफसर के खिलाफ अपने दोस्त की 14 वर्षीय बेटी से कई महीनों तक बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने का मामला रविवार को सामने आया। सामने आया कि पीड़िता दिल्ली में 12वीं कक्षा की छात्रा है और 1 अक्टूबर, 2020 को अपने पिता की मृत्यु के बाद आरोपी और उसके परिवार के साथ रह रही थी। आरोपी डब्ल्यूसीडी विभाग में उप निदेशक हैं।
दिल्ली पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत रेप के आरोप में एफआईआर भी दर्ज की है। पत्नी पर गर्भपात की दवा देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि सरकारी अफसर ने नवंबर 2020 से जनवरी 2021 के बीच लड़की से कई बार बलात्कार किया था।
दिल्ली पुलिस ने रविवार को आरोपी सरकारी अधिकारी को नोटिस जारी किया था और पूछताछ भी की थी। डीसीपी नॉर्थ सागर सिंह के बयान के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
संबंधित खबरें
सोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
29 mins agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
2 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
3 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
6 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
9 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines