Delhi Sultapuri Horror: दिल्ली की 20 साल की अंजलि की ऑटोप्सी रिपोर्ट सामने आई है। पता चला है कि उसका ब्रेन गायब था, पसलियां बाहर निकली थी, त्वचा छिल गई थी, पूरे शरीर पर छोटी-बड़ी 40 से अधिक चोटों के निशान थे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी खोपड़ी का बेस टूट गया था और मस्तिष्क का कुछ हिस्सा गायब था। दुर्घटना के कारण सिर, रीढ़ और निचले अंगों पर चोटें आई थीं। उसकी मौत का कारण घसीटना और खून बहना बताया गया है। ये भी कहा गया है कि एक साथ इतनी चोटों के कारण उसकी मौत हुई।
31 की शाम घर से निकली थी अंजलि
अंजलि सिंह 31 दिसंबर की शाम को घर से निकली थी और 1 जनवरी की तड़के एक कार की चपेट में आने से मौत हो गई थी और उन्हें बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी से कंझावला तक वाहन के नीचे लगभग 13 किलोमीटर तक घसीटा गया था।
पीड़िता का शव बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में सड़क के किनारे नग्न अवस्था में पाया गया था, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। उसके साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि, रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न का कोई संकेत नहीं मिला।
आखिरी बार रात 9 बजे किया था फोन
इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करने वाली अंजलि नए साल की पूर्व संध्या की पार्टी में शामिल होने के लिए अमन विहार स्थित अपने घर से निकली थी। रात करीब 9 बजे अंजलि ने अपने परिवार को बताया कि वह देर रात घर लौटेगी। उसके परिवार को शायद ही पता था कि उनकी बेटी कभी वापस नहीं आने वाली थी।
रविवार 1 जनवरी सुबह 3.24 बजे पुलिस को एक कॉल आती है कि एक ग्रे रंग की बलेनो एक लाश को घसीट रही है। पुलिस को सुबह 4.11 बजे जोंटी गांव के हनुमान मंदिर के पास शव मिला। शरीर पर काफी चोट के निशान थे, कपड़े फटे हुए थे और दोनों पैर शरीर से अलग हो गए थे।
पांच आरोपियों की हिरासत आज हो रही खत्म
पुलिस ने कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का दावा है कि उन्हें एक मोड़ पर यूटर्न लेने के दौरान पता चला कि कार के नीचे कुछ फंसा है। आरोपियों की पहचान दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल (27) के रूप में हुई है। वे फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं, आज उनकी पुलिस हिरासत खत्म हो रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
2 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
4 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
6 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
9 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
9 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
10 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
11 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
12 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
13 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines