Delhi Sultanpuri Accident: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कंझावला कांड की मृतका अंजलि की दोस्त पर बड़ा आरोप लगाया है। स्वाति मालीवाल ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि मृतका अंजलि की दोस्त उसे बदनाम करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अंजलि की दोस्त की बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।
स्वाति मालीवाल बोलीं- मैं जानना चाहती हूं कि…
स्वाति मालीवाल ने कहा कि टीवी पर बार-बार अंजलि की दोस्त बोल रही है कि घटना में अंजलि की ही गलती थी। मैं ये जानना चाहती हूं कि ये कैसी दोस्त है कि उसकी आंखों के सामने अंजलि गाड़ी के नीचे आ गई, वो चिल्ला रही थी, मदद मांग रही थी, ये लड़की वहां से भाग खड़ी होती है।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1610537139682562048
स्वाति मालीवाल ने कहा कि वो घर जाकर सो जाती है, किसी को घटना के बारे में नहीं बताती है, पुलिस को नहीं बताती है, अंजलि के माता-पिता को नहीं बताती है, वो स्कूटी से उनका पीछा कर सकती थी, कोशिश कर सकती थी। लेकिन इसने ऐसा कुछ नहीं किया। जब से पुलिस इसके पास पहुंची है तब से लेकर अब तक इसने अंजलि की ही गलती बताई है।
अंजलि ने दर्दनाक मौत झेली है: स्वाति मालीवाल
स्वाति मालीवाल ने कहा कि ऐसी लड़की जिसकी मौत हो चुकी है और उसकी दोस्त उसे ही दोषी बता रही है, ऐसी लड़की अपनी दोस्त की नहीं हो सकती, उसकी बातों पर कैसे भरोसा किया जा सकता है। अंजलि ने दर्दनाक मौत झेली है, उसे बुरी तरह मारा गया है, 12 किलोमीटर तक दिल्ली की सड़कों पर उसे घसीटा गया है। उसकी न्यूड बॉडी दिल्ली की सड़कों पर मिली है। उसकी क्या गलती थी?
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि घटना के दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए और ये लड़की जो खुद को अंजलि की दोस्त बता रही है, उसकी भी जांच होनी चाहिए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
4 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
7 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
12 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
14 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
14 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines