Delhi Sultanpuri Accident: दिल्ली में कार के नीचे लड़की को 13 किलोमीटर घसीटे जाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों में से गाड़ी चला रहे शख्स दीपक खन्ना ने बताया कि उसे लगा कि गाड़ी के नीचे कुछ फंसा है। उसने इस बारे में जब साथियों को बताया तो उन्होंने कहा कि कुछ भी नहीं है, तुम चलते रहो।
कार चला रहे दीपक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि स्कूटी को टक्कर लगने के बाद कुछ किलोमीटर बाद मुझे लगा कि कार के नीचे कुछ फंस गया है, लेकिन गाड़ी में बैठे अन्य चार लोगों ने उसे गाड़ी चलाने के लिए कहा। सूत्रों का कहना है कि पांचों आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि दुर्घटना के बाद उन्हें ये नहीं पता था कि गाड़ी के नीचे अंजलि फंस गई है और वो गाड़ी के साथ घिसट रही है।
कार के अंदर पी थी शराब
आरोपियों ने पूछताछ में ये भी बताया है कि उन्होंने कार के अंदर ही बैठकर दो बोतल शराब पी थी। उन्होंने घटना के दौरान नशे में होने की बात भी कबूली है। बाते दं कि हादसा रविवार को उस वक्त हुआ जब दिल्ली के सुल्तानपुरी में रात करीब 2 बजे इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करने वाली अंजलि स्कूटी से अपनी एक अन्य सहेली के साथ घर लौट रही थी।
https://twitter.com/ANI/status/1610166274524602370
हादसे के वक्त दुर्घटना को अंजाम देने वाली बलेनो कार दीपक खन्ना चला रहा था जबकि गाड़ी में उसके बगल में बाएं मिथुन बैठा था जबकि पीछे की सीट पर अमित खन्ना, मनोज मित्तल और कृष्ण बैठा था।
यू-टर्न पर दिखा अंजलि का हाथ, तब रोकी कार
अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कार को कंझावला के जोंटी गांव में तब रोका गया जब दीपक के बगल में बैठे मिथुन ने यू-टर्न लेते समय अंजलि का हाथ देखा। कार को रोके जाने के बाद अंजलि की मदद करने के बजाए उन्होंने उसकी लाश को सड़क पर छोड़ दिया और भाग निकले।
पार्टी के लिए दोस्त से मांगी थी कार
पूछताछ में ये भी सामने आया कि आरोपियों ने आशुतोष नाम के दोस्त से कार पार्टी के लिए ली थी। हादसे के बाद पुलिस ने जब कार की डिटेल निकाली तो पता चला कि कार किसी लोकेश के नाम पर रजिस्टर्ड है। फिर लोकेश से बात की गई तो पता चला कि उसने आशुतोष को कार दी थी जिसने इसे अपने दोस्तों अमित और दीपक को पार्टी के लिए दिया था।
जांचकर्ताओं ने यह भी पाया है कि हादसे के वक्त अंजलि अपने एक दोस्त के साथ थी। सूत्रों ने कहा कि हादसे के वक्त अंजिल की दोस्त को मामूली चोटें आईं और वह मौके से घर चली गई। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उन्होंने अंजलि की दोस्त का पता लगा लिया है और जल्द ही उसका बयान दर्ज किया जाएगा।
बता दें कि आरोपियों को रविवार रात गिरफ्तार किया गया। उन पर गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से मौत और आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को पूरी जांच करने का निर्देश दिया है।
मां और छोटे भाई-बहनों के साथ अमन विहार में रहती थी अंजलि
बता दें कि अंजलि सिंह अपनी मां और छोटे भाई-बहनों के साथ उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अमन विहार में रहती थी। उसके पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। अंजलि की मां रेखा ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने कहा, “जब अंजलि की लाश मिली थी तब वह न्यूड थी। मैं पूरी जांच और न्याय चाहती हूं।”
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
4 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
6 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
8 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
11 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
11 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
12 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
14 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
15 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines