Delhi Sultanpuri Accident: दिल्ली के सुल्तानपुरी हादसे में नया खुलासा हुआ है। युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके साथ रेप नहीं हुआ था, हालांकि युवती के पूरे शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। बता दें कि युवती की मां ने मामले को निर्भया कांड जैसा बताते हुए न्याय की मांग की थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या कहा गया?
1 जनवरी को एक कार ने स्कूटी सवार युवती टक्कर मार दी थी जिसके बाद उसका शरीर कार के नीचे फंस गया था। इसके बाद कार सवार करीब 13 किलोमीटर तक युवती के शव को घसीटते रहे थे। मंगलवार को युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। रिपोर्ट में कहा गया है कि युवती के यौन शोषण के कोई सबूत नहीं मिले हैं।
इस बीच, पुलिस ने पाया है कि घटना की रात युवती के साथ उसकी सहेली भी स्कूटी पर सवार थी। बलेनो कार से टक्कर के बाद उसे मामूली चोट लगी और वह घर चली गई।
युवती की मां ने लगाया था ये आरोप
स्कूटी सवार मृत युवती की मां उन लोगों में शामिल थी, जिन्हें शक था कि यह सिर्फ हादसे का मामला नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, यौन उत्पीड़न से इनकार करने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) से एक और पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है।
बता दें कि आरोपी दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 (तेजी से गाड़ी चलाना) और 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पांचों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, दीपक पेशे से ड्राइव है। अमित उत्तम नगर में एसबीआई कार्ड का काम करता है, कृष्ण कनॉट प्लेस में काम करता है, मिथुन नरैना में नाई का काम करता है और मित्तल सुल्तानपुरी में फूड डीलर का काम करता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
7 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
8 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
11 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
14 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
14 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
15 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
16 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
17 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
18 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines