Delhi News: दिल्ली में महरौली थाना क्षेत्र के संजय वन में एक 18 वर्षीय छात्रा की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी ने शव को जलाने का भी प्रयास किया। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी युवती का दोस्त है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी दिल्ली विश्वविद्यालय में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है और रानी बाग इलाके का रहने वाला है। उसके पिता इलेक्ट्रिक सामान का कारोबार करते हैं।
आरोपी ने खुद को अस्पताल में कराया भर्ती
जानकारी के मुताबिक जहांगीरपुरी में रहने वाली एक महिला ने 1 जून की शाम महरौली थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, उसकी बेटी 1 जून की सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में क्लास के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। दोपहर में लड़की ने अपनी मां को बताया था कि वह थोड़ी देर में घर आ जाएगी। जब वह देर शाम तक नहीं लौटी तो परिवार को चिंता हुई। तभी पीड़िता की मां को एक कॉल आया, जो आरोपी अर्शकृत सिंह के पिता का था। उन्होंने बताया कि उनके बेटे पर संजय वन में चाकू से हमला किया गया है और उसे पीतमपुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद परिवार ने संजय वन में लड़की को तलाशा, लेकिन वह नहीं मिली।
पुलिस ने की सख्ती तो कबूला जुर्म
शिकायत के आधार पर महरौली थाने में अपहरण का केस दर्ज किया गया और पुलिस जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पीड़िता के संपर्क रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू की। पीड़िता के परिवार ने अर्शकृत पर शक जताया, जिसके चलते उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान अर्शकृत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने पीड़िता को मिलने के बहाने संजय वन बुलाया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसकी चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद गला दबाया और शव को जलाने की कोशिश की। इसी दौरान अर्शकृत को भी हाथ में मामूली चोट लगी, जिसके बाद वह अस्पताल चला गया।
पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने की धाराएं जोड़ी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर पीड़िता का शव बरामद किया और मौके से जरूरी सबूत इकट्ठा किए। फॉरेंसिक और मोबाइल क्राइम टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। मामले में अब हत्या और सबूत मिटाने की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है
युवती की आरोपी से थी दोस्ती
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह उसे धोखा दे रही है। इसी कारण उसकी हत्या की है। वहीं मृतका के परिजनों का कहना है कि आरोपी के साथ उसकी दोस्ती थी लेकिन वह लड़का अच्छा नहीं था, इसके लिए पूरा परिवार उसे पहले भी कई बार मना कर चुका था। लेकिन परिवार के मना करने के बाद भी हषप्रीत कई बार मृतका के घर पर आ जाता था, उसके मोबाइल का एक्सेस भी आरोपी के पास था। मृतका की बहन ने बताया वह एक बार घर जाकर झगड़ा भी करने लगा, जिसे हम लोग पुलिस कंप्लेंट करने जा रहे थे लेकिन उसके परिजनों ने उसे समझाया और मामला वही रफा-दफा हो गया।
संबंधित खबरें
'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
23 mins agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
2 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
14 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
17 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
20 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
22 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 day agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines