Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर, को लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. देशभर में आतंक के सरगनाओं और उनके साथियों की खोज में धर-पकड़ चल रही है. इसी दिशा में रविवार को सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी मिली और बड़ी आतंकी साजिश को सफल होने से पहले ही ध्वस्त कर दिया गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान से संचालित आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और भारत के दुर्दांत आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में रहते थे.
दिल्ली में करने वाले थे बड़ा ऑपरेशन
पुलिस के अनुसार, आरोप है कि इन आतंकवादियों का इरादा पंजाब के गुरदासपुर थाने पर ग्रेनेड अटैक समेत कई दूसरे गंभीर मकसद को पूरा करना था. स्पेशल सेल ने खुफिया इनपुट के आधार पर तीनों आतंकियों को गिरफ्तार किया है. ये तीनों ISI से जुड़े आतंकियों के संपर्क में थे और भारत के वांछित आतंकी और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से लगातार निर्देश ले रहे थे. इन आतंकियों को स्पेशल सेल ने अलग-अलग राज्यों, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है.
यह भी पढे़ं: दिल्ली में सर्वदलीय बैठक खत्म, SIR और दिल्ली ब्लास्ट पर जोर-शोर से हुई चर्चा, कल शुरू होगा शीतकालीन सत्र
तीनों आतंकियों की हुई पहचान
पुलिस के मुताबिक तीनों की पहचान विकास प्रजापति उर्फ बेटू, हरगुणप्रीत सिंह और आसिफ उर्फ आरिश के तौर पर हुई है. स्पेशल सेल के एडिशनल कमिश्नर प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि गुरदासपुर थाने पर ग्रेनेड अटैक की साजिश के अलावा कई जगहों पर विस्फोट और संदिग्ध गतिविधियों में इनकी भूमिका सामने आई है. फिलहाल तीनों संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपियों से एक के पास समी ऑटोमैटिक पिस्टल, 10 लाइव कारतूस, और उनके मोबाइल फोन बरामद हुए. वहीं, मोबाइल फोन की जांच में शहजाद भट्टी के साथ कई आपराधिक और आतंकी साजिशों से जुड़े चैट और गुरदासपुर पुलिस स्टेशन की रेकी का वीडियो भी मिला है.
देश के कई महत्वपूर्ण जगहों के वीडियो बरामद
हैरानी की बात यह है कि इनके पास से देश की कई महत्वपूर्ण जगहों की वीडियो रिकॉर्डिंग बरामद हुई है. जांच एजेंसियों को शक है कि यह मॉड्यूल किसी बड़े आतंकी हमले की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही स्पेशल सेल ने इनकी साजिश नाकाम कर दी. जांच में यह भी सामने आया है कि ये आरोपी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए शहजाद भट्टी से निर्देश लेते थे.
शहजाद भट्टी मूल रूप से पाकिस्तान के पंजाब का रहने वाला है. उसके पास मोरक्कन पासपोर्ट है और वह UAE में सक्रिय बताया जाता है, जहां से वह भारत में आतंकी गतिविधियों को संचालित करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई जहरीली! AQI में भारी उछाल
7 mins ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
11 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
15 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
20 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
22 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines