Pollution In Delhi After Dussehra: 21 अक्टूबर को दिल्ली में फिर से स्मॉग लौट आया, क्योंकि हवा की क्वालिटी और खराब हो गई है. ‘एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम’ (AQEWS) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 अक्टूबर तक प्रदूषण का लेवल ‘खराब’ कैटेगरी में बना रहेगा. सर्दियों के करीब आते ही ये हालात फिक्र का सबब बन गया है. बद से बदतर होती ये स्थिति दशहरा सेलिब्रेशन के बाद देखने को मिली है. इसके अलावा पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं और मौसम के ऐसे पैटर्न को लेकर भी चिंताएं बढ़ रही हैं, जो पोल्यूटेंट्स को जमीन के करीब रोक कर रख सकते हैं.
दिल्ली का AQI ‘पुअर’ कैटेगरी में पहुंचा
20 अक्टूबर को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 179 दर्ज किया गया, जो ‘मॉडरेट’ कैटेगरी में आता है. हालांकि बुधवार सुबह तक कई मॉनिटरिंग सेंटर्स ने हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ होने की सूचना दी. आधी रात को बवाना में AQI 273, द्वारका सेक्टर 8 में 262, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में 248 और डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 230 दर्ज किया गया. 201 से 300 के बीच के AQI को ‘खराब’ माना जाता है, जिससे सांस लेने में तकलीफ हो सकती है, खासकर उन लोगों को जिन्हें पहले से सांस संबंधी समस्याएं हैं. बुधवार सुबह अक्षरधाम इलाके में बायोडायवर्सिटी पार्क के पास भी धुंध जैसी स्थिति देखी गई.
यह भी पढ़ें-पराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण संकट?
दशहरे की आतिशबाजी से प्रदूषण को लेकर चिंताएं
बीते मंगलवार को दिल्ली में दशहरा मनाया गया, जिसमें कई जगहों पर रामलीला का मंचन, पुतला दहन और आतिशबाजी हुई. आतिशबाजी से हवा में बारीक कण और दूसरे पॉल्यूटेंट्स घुल सकते हैं. हालांकि बुधवार के प्रदूषण स्तर में इन समारोहों का कितना योगदान रहा, ये अभी साफ नहीं है. गाड़ियों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्यों की धूल, औद्योगिक गतिविधियां और कचरा जलाना भी दिल्ली के वायु प्रदूषण के कारण हैं.
पराली जलाना और गिरता तापमान
धान की कटाई के मौसम में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों में खेतों में पराली जलाना एक और बड़ी चिंता का विषय है. फसल के अवशेषों को जलाने से निकलने वाला धुआं हवा की दिशा और मौसम की स्थिति के आधार पर दिल्ली की ओर आ सकता है. इस बीच तापमान में भी गिरावट आने लगी है. मंगलवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
सर्दियों के करीब आने के साथ, एनवायरनमेंट में पॉल्यूटेंट के फैलने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे ये तत्व जमीन की सतह के पास जमा हो सकते हैं. AQEWS के पूर्वानुमान से संकेत मिलता है कि 23 अक्टूबर के बाद भी हवा की खराब क्वालिटी बरकरार रह सकती है, जो दिल्ली के निवासियों के लिए एक और मुश्किल पॉल्यूशन सीजन आने की संभावना जताता है.
संबंधित खबरें
दशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
12 hrs agoदिल्ली में मिठाई की दुकानों की जांच, कई जगह मिलीं कमियां
13 hrs agoहिरासत बढ़ाने के खिलाफ सौरव दास और आशुतोष रांका ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार
15 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 21 अक्टूबर को रहेगा घंटों पावर कट, चेक करें एरिया
20 hrs agoदिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी बायोगैस प्लांट का उद्घाटन
22 hrs agoदशहरा पर दिल्ली पुलिस अलर्ट, लाल किले के पास CCTV और 2000 जवान तैनात
1 day agoVIDEO: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? CISF जवान की हुई तारीफ
1 day agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
1 day agoनेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines