दिल्ली में SIR की प्रक्रिया के बीच मतदाता सूची से नाम कटने के बाद कई लोग अपना नाम दोबारा जुड़वाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा लगाए गए कैंपों में पहुंच रहे हैं. अलग-अलग इलाकों में लगाए गए इन कैंपों में BLO यानी बूथ लेवल अधिकारी लोगों के दस्तावेज और उन्हें दिए गए नोटिस की जांच कर रहे हैं. इसके बाद अधिकारियों की ओर से रिपोर्ट तैयार की जा रही है.
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-18 में लोग फिर से नाम जुड़वाने
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-18 में बड़ी संख्या में लोग कैंप में अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने पहुंचे थे. यहां कई ऐसे मतदाता भी थे, जिन्होंने पिछले चुनाव में वोट डाला था, लेकिन इस बार मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है. अब इन लोगों के सामने सबसे बड़ी परेशानी पुराने दस्तावेजों को लेकर है. खासतौर पर 2002 की मतदाता सूची के आधार पर अपने नाम और पिता के नाम का सत्यापन कराने में लोगों को दिक्कत हो रही है. कई लोगों के पास उस समय के जरूरी दस्तावेज मौजूद नहीं हैं.
पिछले चुनाव में किया था मतदान, लेकिन लिस्ट में से नाम गायब
कैंप में पहुंचे लोग घंटों बैठकर अपने दस्तावेज जुटाने और अपनी जानकारी को सही साबित करने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि जब उन्होंने पहले चुनाव में मतदान किया है, तो अब दोबारा नाम जुड़वाने के लिए इतनी परेशानी का सामना क्यों करना पड़ रहा है. लोगों की सबसे बड़ी चिंता यही है कि अगर किसी के पास 2002 के पुराने रिकॉर्ड या जरूरी दस्तावेज नहीं हैं, तो वह अपनी पहचान और पुराने मतदाता रिकॉर्ड को कैसे साबित करेगा. अब यह देखना होगा कि ऐसे मतदाताओं के नाम दोबारा वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए आगे क्या-क्या प्रक्रिया अपनाई जाती है और उन्हें इस परेशानी से किस तरह राहत मिलती है.
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
7 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
7 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
15 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines