Delhi Shri Kalka Ji Temple Cloth Guidelines: देशभर के मंदिरों में प्रवेश के लिए नियमों का पालन करने के मकसद से अक्सर प्रबंधन की ओर से गाइडलाइन जारी की जाती रही है। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली के कालका मंदिर प्रबंधन की ओर से पुरुषों के साथ महिलाओं को भी मर्यादित कपड़ों में आने का अनुरोध किया गया है। इस बाबत मंदिर के बाहर नोटिस भी लगा दिया है।
इसमें कहा गया है कि सभी श्रद्धालु चाहें वह पुरुष हों अथवा महिलाएं, मंदिर में प्रवेश के लिए मर्यादित कपड़े ही पहनकर आएं। इसके तहत महिलाओं के मिनी स्कर्ट और पुरुषों के लिए बरमूडा पहन कर आने पर मंदिर मेंं प्रवेश नहीं मिलेगा।
ये है पूरा नोटिस
मंदिर प्रबंधन की ओर से लगाए नोटिस में लिखा गया है- ‘सभी महिलाओं एवं पुरुषों से निवेदन है कि मर्यादित वस्त्र पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करें। छोटे वस्त्र, हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जींस आदि ऐसे कपड़े पहनाकर आने पर बाहर से ही दर्शन करके सहयोग करें।’
सात्विक वस्त्र पहनकर ही मंदिर में आएं
यहां पर बता दें कि श्री कालका जी मंदिर प्रबंधक सुधार कमेटी की ओर से जारी नोटिस में यह भी लिखा गया है कि भारतीय संस्कृति का पालन करते हुए सात्विक वस्त्र में ही मंदिर में प्रवेश करें। पश्चिमी सभ्यता से संबंधित कपड़े पहन कर आने पर मंदिर परिसर में प्रवेश कतई नहीं दिया जाएगा।
मंदिर समिति का इस नोटिस के बाबत कहना है कि मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान कुछ लोग ऐसे कपड़े पहनकर आते हैं, जो काफी अभद्र और अमर्यादित होते हैं। इसके चलते मंदिर समिति ने लोगों से मर्यादित कपड़े पहनकर ही आने के लिए अनुरोध किया है। वहीं, यह भी कहा गया है कि पश्चिमी सभ्यता के कपड़े पहनकर आने वालों को मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, वे बाहर से ही माता के दर्शन कर सकेंगे।
कालका जी मंदिर के महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत की मानें तो लोग ऐसे कपड़े पहनकर मंदिर आते हैं, जिसका प्रभाव अच्छा नहीं पड़ता है। ऐसे में खासकर महिलाओं और लड़कियों से अपील की गई है तो कि सभ्य और सुसंस्कृत कपड़े पहनकर ही मंदिर में माता के दर्शन के लिए आएं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
51 mins agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
2 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने CM रेखा से क्यों की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग?
4 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
5 hrs ago'दिल्ली में प्रदूषण पर क्या कर रही सरकार'; SC ने केंद्र से मांगा जवाब
5 hrs agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
9 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
10 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
22 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
23 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines