नई दिल्ली: मुंबई की 26 साल की लड़की की मुलाकात एक लड़के से होती है। दोनों के बीच बातचीत के बाद कुछ दिनों में ही प्यार हो जाता है। इसके बाद लड़की मुंबई से लड़के के साथ दिल्ली आती है। यहां दोनों लिव इन में रहते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद ही लिव इन रिलेशन का खौफनाक अंत भी हो जाता है।
आरोप है कि प्रेमी ने अपनी लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए। शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी प्रेमी रोज रात को घर से निकलता था और एक-एक कर शव के टुकड़ों को ठिकाने भी लगा रहा था। इसी बीच लड़की की पिता के शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच पड़ताल के दौरान आरोपी को दबोच लिया।
वारदात को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि एक रूह कंपाने वाले मामले में दिल्ली में एक लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने जान से मार दिया और उसके 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे। फिर उसके शव के टुकड़ों को शहर के अलग अलग इलाकों में फेंका। समाज में कैसे कैसे दरिंदे पल रहे हैं? पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया है, दरिंदे को कड़ी सजा हो।
बॉलीवुड फिल्म की तरह है पूरी कहानी
मामला छह महीने पुराना बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने 18 मई को अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसने उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया। शव के टुकड़ों को उसने फ्रिज में रखा और अगले 18 दिनों तक वह रोज रात करीब दो बजे घर से निकलता था और दिल्ली के आसपास के विभिन्न स्थानों पर टुकड़ों को ठिकाने लगाता रहा।
कॉल सेंटर में मुलाकात के बाद शुरू हुई प्रेम कहानी
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता श्रद्धा मुंबई के एक कॉल सेंटर में काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी आफताब अमीन पूनावाला से हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की और बाद में लिव इन में रहने लगे। श्रद्धा के परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था, इसलिए वे मुंबई से दिल्ली आ गए और यहां महरौली के एक फ्लैट में एक साथ रहने लगे।
पिता ने बेटी की खोजबीन शुरू की तो वारदात का हुआ खुलासा
घटना का पता तब चला जब पीड़िता के पिता अपनी बेटी की खोजबीन में जुटे। कहा जा रहा है कि श्रद्धा के पिता जब उसे फोन करते थे तो उसका फोन रिसीव नहीं होता था। इसके बाद वे अपनी बेटी को देखने के लिए दिल्ली आए। किसी तरह जानकारी जुटाकर वे बेटी के फ्लैट पर पहुंचे। यहां उन्होंने ताला लगा देखा। इसके बाद वे महरौली पुलिस के पास पहुंचे और 8 नवंबर को बेटी की अपहरण का शिकायत दर्ज कराया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर शनिवार को आरोपी आफताब पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। उसने हत्या से लेकर शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने की पूरी कहानी पुलिस को बयां कर दी। उसने पुलिस को बताया कि श्रद्धा शादी के लिए उस पर दबाव डालती थी, इसलिए उसने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर श्रद्धा के शव के टुकड़ों की तलाश शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
5 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
14 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
16 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
18 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
21 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
21 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
22 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
1 day agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines