हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली से शिमला और धर्मशाला के लिए फ्लाइट शुरू, जानें विंटर शेड्यूल और नया टाइम

एलायंस एयर ने करीब एक महीने बाद दिल्ली-शिमला-धर्मशाला के बीच उड़ानें फिर शुरू कर दी हैं. जानें नई फ्लाइट टाइमिंग और विंटर शेड्यूल.

विज्ञापन
एलायंस एयर ने करीब एक महीने बाद दिल्ली-शिमला-धर्मशाला के बीच हवाई सेवा दोबारा शुरू की है. (Image- allianceair.in)

हिमाचल प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली से हवाई सफर करना अब फिर आसान हो जाएगा. करीब एक महीने तक प्रभावित रहने के बाद एलायंस एयर ने दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला के बीच अपनी उड़ानें रविवार से दोबारा शुरू कर दी हैं. एयरलाइन ने सर्दियों को ध्यान में रखते हुए इन रूटों का नया विंटर शेड्यूल भी जारी किया है. अब तीनों शहरों के बीच उड़ानें सुबह के समय संचालित होंगी.

पिछले कुछ समय से तकनीकी दिक्कतों के कारण इन रूटों पर हवाई सेवा लगातार नहीं थी. इसका असर त्योहार के सीजन और सर्दियों की छुट्टियों में हिमाचल आने-जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ा. एलायंस एयर की वेबसाइट पर दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला रूट के टिकट भी नहीं मिल रहे थे. वहीं, अक्टूबर में शिमला एयरपोर्ट पर कई दिनों तक उड़ानें रद्द होने की जानकारी सामने आई थी.

अक्टूबर में कई बार रद्द हुईं उड़ानें, अब फिर शुरू हुआ संचालन

आधिकारिक परिचालन आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में 11, 14, 15 और 17 तारीख को दिल्ली-शिमला-दिल्ली और शिमला-धर्मशाला-शिमला रूट की उड़ानें पहले ही रद्द कर दी गई थीं या प्री-कैंसल की गई थीं. रविवार को सेवा शुरू होने के बाद एलायंस एयर का विमान सुबह नई दिल्ली से उड़ान भरकर शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पहुंचा. इसके बाद विमान ने शिमला से धर्मशाला के लिए उड़ान भरी. धर्मशाला से वापस आने के बाद इसी विमान ने शिमला से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी. पहले दिन शिमला एयरपोर्ट पर आने वाली दो फ्लाइट्स से कुल 23 यात्री पहुंचे. वहीं, यहां से रवाना होने वाली दो फ्लाइट्स के जरिए 28 यात्रियों ने अपनी यात्रा पूरी की. शिमला एयरपोर्ट के डायरेक्टर सतीश कुमार ने भी बताया कि हवाई सेवाओं का संचालन दोबारा शुरू हो गया है.

विज्ञापन

दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट का नया विंटर शेड्यूल

एलायंस एयर की ओर से जारी नई शेड्यूल के मुताबिक, दिल्ली से शिमला जाने वाली पहली फ्लाइट सुबह 7:40 बजे रवाना होगी. इसके बाद शिमला से धर्मशाला और फिर वापसी की उड़ानें होंगी. पूरे दिन का शेड्यूल इस प्रकार है:

रूटउड़ान का समयपहुंचने का समय
दिल्ली से शिमलासुबह 7:40 बजेसुबह 8:50 बजे
शिमला से धर्मशालासुबह 9:15 बजेसुबह 10:05 बजे
धर्मशाला से शिमलासुबह 10:30 बजेसुबह 11:20 बजे
शिमला से दिल्लीसुबह 11:45 बजेदोपहर 12:55 बजे

सर्दियों में पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को मिलेगी सुविधा

सर्दियों के दौरान शिमला और धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल रहते हैं. इस मौसम में यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद रहती है. ऐसे में दिल्ली से फ्लाइट दोबारा शुरू होने से बाहर से आने वाले लोगों के साथ-साथ हिमाचल के स्थानीय लोगों को भी फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola