Delhi Shalimar Bagh Election Result 2025: बीजेपी की रेखा गुप्ता 29352 वोटों से चुनाव जीतीं, रिकॉर्ड बनाने से चुकी आप

LIVE Shalimar Bagh Chunav Results 2025 Latest News Updates: दिल्ली की शालीमार बाग सीट से बीजेपी की रेखा गुप्ता चुनाव जीत गईं हैं। उन्होंने आप बंदना कुमारी को 29 हजार 352 वोटों से चुनाव हरा दिया।

Shalimar Bagh Assembly Election Result 2025

Shalimar Bagh Assembly Election Result 2025

Live Delhi Shalimar Bagh Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के रुझानों में बीजेपी की रेखा गुप्ता 29 हजार 352 वोटों से चुनाव जीत गईं हैं। रेखा गुप्ता ने आप की बंदना कुमारी को 14 राउंड की गिनती के बाद हराया है। राजधानी की 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान हुआ था। इस सीट से आप ने बंदना कुमारी, बीजेपी ने रेखा गुप्ता और कांग्रेस ने प्रवीण कुमार जैन को प्रत्याशी बनाया था।

विज्ञापन

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार यह सीट सबसे पहले 1993 में अस्तित्व में आई। 1993 में इस सीट से साहिब सिंह वर्मा ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्हें सीएम बनाया गया था। 1998 में भाजपा के रविंदर नाथ ने कांग्रेस की सरला कौशिक को मात दी थी। 2003 में भाजपा ने इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगाई थी। रविंदर नाथ बंसल दूसरी बार चुनाव जीते थे। 2008 में रविंदर नाथ बंसल चुनाव जीते और हैट्रिक बनाई। 2013 में बीजेपी की जीत का तिलिस्म टूट गया और पहली बार चुनाव में उतरी आप ने यहां बंदना कुमारी को प्रत्याशी बनाया था।

विज्ञापन
उम्मीदवार का नाम पार्टी का नाम चुनाव परिणाम
बंदना कुमारी आम आदमी पार्टी –
प्रवीण कुमार जैन कांग्रेस –
रेखा गुप्ता बीजेपी जीत

हैट्रिक लगा चुकी है आप

बंदना कुमारी ने बीजेपी के रविंदर बंसल को 10 हजार वोटों से अधिक के मार्जिन से हरा दिया। इसके बाद 2015 के चुनाव में बीजेपी ने उम्मीदवार बदला। पार्टी ने रेखा गुप्ता को प्रत्याशाी बनाया, लेकिन नतीजा नहीं बदला। बंदना कुमारी ने अपनी दूसरी चुनावी जीत दर्ज की। 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत के साथ ही बंदना कुमारी ने इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगाई। इस बार के चुनाव में एक बार फिर मुकाबला रेखा गुप्ता और आप की बंदना कुमारी के बीच है।

शालीमार बाग सीट कांग्रेस के लिए फिलहाल सपना ही है। पार्टी को अब तक यहां से कभी भी जीत नहीं मिली है। यह सीट राजधानी की हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार है। यहां रहने वाले अधिकांश वोटर पेशेवर और व्यवसाय से जुड़े हैं।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ