---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Live Seemapuri Election Result 2025 Update: सीमापुरी सीट पर AAP ने लहराया जीत का परचम

Live Seemapuri Assembly Election Result 2025 Update: दिल्ली के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक सीमा पुरी विधानसभा सीट भी है। सीमा पुरी सीट पर वोटिंग 5 फरवरी को हुई, जिसके नतीजे आज सामने आ जाएंगे। देखिए रिजल्ट के लाइव अपडेट...

---विज्ञापन---

Live Seemapuri Assembly Election Result 2025 Update: सीमा पुरी विधानसभा क्षेत्र में इस बार मुकाबला काफी रोचक हो गया है। इस सीट पर चुनाव लड़ रहे तीनों उम्मीदवारों का कांग्रेस से पुराना रिश्ता है। क्योंकि इस सीट पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार वह हैं जो कभी कांग्रेस में हुआ करते थे। सीमा पुरी में आदमी पार्टी के वीर सिंह धिंगान, बीजेपी की कुमारी रिंकू और कांग्रेस की तरफ से राजेश लिलोठिया के बीच कड़ी टक्कर है। BJP की उम्मीदवार कु. रिंकू  हैं। वहीं, AAP के वीर सिंह धींगान पीछे चल रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार वीर सिंह धिंगान तो सीमा पुरी से कांग्रेस के तीन बार विधायक रह चुके हैं। वहीं, बीजेपी की कुमारी रिंकू कांग्रेस की तरफ से निगम पार्षद रह चुकी हैं। इसके अलावा, राजेश लिलोठिया इससे पहले पटेल नगर सीट से विधायकी जीत चुके हैं। देखिए नतीजों के अपडेट…

---विज्ञापन---
सीमा पुरी नाम  पार्टी
जीत वीर सिंह धींगान AAP
हार कु. रिंकू BJP

सीमा पुरी विधानसभा सीट के बारे में

दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें से सीमा पुरी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का एक हिस्सा है। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी (AAP) के राजेंद्र पाल गौतम ने 88,392 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। इस दौरान उनका मुकाबला लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के संत लाल से था, जो 32,284 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। इसके अलावा, कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार वीर सिंह धींगान थे, जिन्हे 7,661 वोट मिले थे।

2015 में सीमा पुरी सीट पर चुनाव के नतीजे

राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली में AAP के बड़े दलित चेहरों में से एक थे। 2020 के विधानसभा चुनाव में सीमा पुरी सीट से विधानसभा सीट पर उन्होंने जीत दर्ज की। 79,777 वोटों के साथ उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार करमवीर को हराया था, जिनको 30,956 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार वीर सिंह धींगान 10,674 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

---विज्ञापन---

सीमा पुरी कब बसा?

न्यू सीमा पुरी के नाम से जाना जाने वाले क्षेत्र को 1970 में एक एक झुग्गी बस्ती के तौर पर बनाया गया था। इसके बसाए जाने की शुरुआत में बंगाल और बांग्लादेश के लोग बड़ी संख्या में रहते थे। धीरे-धीरे यहां पर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, ओडिशा और मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों के लोग भी आकर रहने लगे।

First published on: Feb 08, 2025 06:15 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola