हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Delhi schools reopen: 20 नवंबर को फिर से खुलेंगे दिल्ली के सभी स्कूल

Delhi schools reopen: दिल्ली में सभी स्कूल सोमवार, 20 नवंबर को फिर से खुल जाएंगे। सरकार ने यह फैसला पॉल्यूशन में आई सुधार के बाद लिया है।

विज्ञापन

Delhi schools reopen: दिल्ली में सभी स्कूल सोमवार, 20 नवंबर से फिर से खुल जाएंगे। सरकार ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार के कारण राजधानी के सभी स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली-एनसीआर में तेजी से बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण 8 नवंबर, 2023 को अवकाश की घोषणा की गई थी।

20 नवंबर को फिर से खुलेंगे दिल्ली के सभी स्कूल

अधिसूचना में कहा है, “यह आदेश दिया गया है कि दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूल 20.11.2013 यानी सोमवार से सभी कक्षाएं (प्री-स्कूल से बारहवीं कक्षा तक) भौतिक रूप से फिर से शुरू करेंगे। हालांकि, आउटडोर खेल गतिविधियां और इस आदेश के जारी होने से अगले एक सप्ताह तक सुबह की एक्टिविटी आयोजित नहीं की जाएंगी। इसके बारे में सभी अभिभावकों को पहले से सूचित किया जाना चाहिए।”

Delhi-NCR में GRAP 4 प्रतिबंध हटाए गए

वायु गुणवत्ता बेहतर होने पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चरण IV को रद्द कर दिया है। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने आदेश दिया है कि ट्रक यातायात और दिल्ली में पंजीकृत डीजल संचालित MGVS (मध्यम माल वाहन) और HGVS (भारी माल वाहन) के संचालन पर लगाए गए प्रतिबंध में ढील दी गई है।

हालांकि, GRAP के चरण I, II और III के तहत कार्रवाई लागू रहेगी और BSIII और इससे नीचे के पेट्रोल LMV और BSIV और इससे नीचे के डीजल LMV के संचालन पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Chhath Puja को लेकर दिल्ली पुलिस की Traffic Advisory, कई सड़कों के रूट को इग्नोर करने की सलाह

दिल्ली का AQI क्या है?

दोपहर 2 बजे दिल्ली का AQI स्तर लगभग 322 (बहुत खराब) दर्ज किया गया, जो GRAP चरण-IV को लागू करने की सीमा से लगभग 128 AQI अंक नीचे है। वहीं, गाजियाबाद (276), गुरुग्राम (322), ग्रेटर नोएडा (228), नोएडा (265) और फरीदाबाद (309) में भी वायु गुणवत्ता “बहुत खराब” दर्ज की गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें