हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Winter Vacations in School: 1 से 15 जनवरी तक दिल्ली के स्कूल बंद, केवल लगेंगी ये क्लास

विज्ञापन
फाइल फोटो

Winter Vacations in Delhi School: राजधानी दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल 1 से 15 जनवरी 2023 तक बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने गुरुवार को यह निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली में लगातार पारा बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिन से यहां सुबह घना कोहरा गिर रहा है। जिसके चलते दिल्ली सरकार ने बच्चों को विंटर ब्रेक देने का निर्णय लिया है।

रेमेडियल क्लास का टाइम टेबल

दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए 2 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक रेमेडियल क्लास आयोजित की जाएंगी। शिक्षा निदेशालय ने जारी किए सर्कुलर में रेमेडियल क्लास का टाइम टेबल भी बताया है। यह क्लास दो शिफ्ट में होंगी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से दोपहर 12:50 तक चलेगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:30 से शाम 5:50 तक चलेगी।

विज्ञापन

नोएडा में स्कूल का समय बदला

इससे पहले बुधवार को कोहरे और बढ़ती सर्दी को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों का टाइम बदल दिया गया था। डीएम द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों को अब सुबह 9 बजे से खोला जाएगा। जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी स्कूल संचालक इस आदेश का कड़ाई से पालन करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola