दिल्ली में स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली, 9 दिन में 4 बार धमकाया गया

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक बार फिर 2 स्कूलों को धमकाया गया है। धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं, जिसे देखते ही दिल्ली पुलिस ने मौके पर आकर दोनों स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Delhi Police

Delhi Police

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आज सुबह साउथ दिल्ली और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के 2 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिली, जिसे देखते ही पलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस साउथ दिल्ली के इंडियन पब्लिक स्कूल और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के सरस्वती विहार में बने एक स्कूल में पहुंची पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवाड भी आया। स्कूल को खाली कराकर सभी टीमों ने कोना-कोना खंगाला, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। न्यूज एजेंसी ANI ने दिल्ली पुलिस के हवाले से धमकी मिले की जानकारी दी। वहीं सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद पुलिस ने मीडिया को मामले की ब्रीफिंग की।

विज्ञापन

विज्ञापन

16 और 13 दिसंबर को भी मिली थी धमकियां

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारी ने बताया कि 16 दिसंबर दिन सोमवार को भी करीब 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस बार DPS आरके पुरम, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सरस्वती विहार स्थित क्रिसेंट पब्लिक स्कूल को भी धमकी भरे संदेश मिले थे। इससे पहले 13 दिसंबर को दिल्ली के 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। DPS ईस्ट ऑफ कैलाश, सलवान स्कूल, मॉडर्न स्कूल और कैम्ब्रिज स्कूल समेत कई स्कूलों को धमकाया गया था, लेकिन जांच में कुछ भी नहीं मिला था।

8 दिसंबर को भी आए थे धमकी भरे ईमेल

इससे पहले गत 8 दिसंबर को भी दिल्ली के करीब 40 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल आए थे। इन ईमेल में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने डॉग स्क्वॉड, सर्चिंग स्क्वॉड, बम स्क्वाड, फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया था, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। स्कूलों में छुट्टी करके बच्चों को अभिभावकों को बुलाकर घर भेज दिया गया था। धमकी देने के साथ-साथ 30 हजार अमेरिकी डॉलर की फिरौती भी स्कूलों से मांगी गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ