Delhi School Student Harassed By Seniors: दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। एक लड़के के प्राइवेट पार्ट में सीनियर स्टूडेंट्स ने डंडा घुसा दिया, जिस वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी छात्रों ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर मारने की धमकी भी दी है। परिजनों ने उसकी हालत देखते हुए उसे नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
इस समय वह ICU में है। लड़का नाबालिग है। पुलिस ने उसके पिरजनों के बयान दर्ज करके आरोपी छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 323, 341, 34, 377, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। एक आरोपी हिरासत में लिया गया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित बच्चे की काउंसिलिंग करवाई गई है और क़ानूनी प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
यह भी पढ़ें:फॉर्च्यूनर-स्कॉर्पियो ने जिंदा जलाए ACP-गनमैन, जबरदस्त टक्कर के बाद हुआ धमाका और लग गई भीषण आग
उत्तर प्रदेश में सभासद की पत्नी से गैंगरेप
दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सभासद की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। आरोपियों ने हैवानियत दिखाते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। ज्यादा खून बहने की वजह से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामला अंतू थाना इलाके के तहत आने वाले अंतू टाउन एरिया का है।
सभासद गोविंद यादव की पत्नी गत 4 मार्च की रात घर के पीछे लकड़ी लेने गई थी। रास्ते में पड़ोस के रसूखदार दबंगों ने उसे दबोच लिया। उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया। उन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा घुसा दिया। दर्द से वह चिल्लाई तो आवाजें सुनकर गोविंद दौड़े आए। उन्हें आता देखकर आरोपी फरार हो गए, लेकिन पत्नी की हालत देखकर गोविंद चौंक गए।
यह भी पढ़ें:पत्नी के 200 से ज्यादा टुकड़े किए, दोस्त से बोला- 5 हजार लो, लाश ठिकाने लगा दो
पुलिस का दावा- जमीन के टुकड़े का विवाद
ASP दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि सभासद गोविंद ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। आरोपियों में एक की पहचान हुई है, जिसका नाम शिवम उर्फ शिवा है। इसके अलावा 4 युवकों पर गोविंद ने पत्नी से गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। घटना को पुलिस मारपीट मानकर चल रही है और तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई कर ही है।
गांव के एक व्यक्ति ने अपनी जमीन का टुकड़ा पीड़ित पक्ष को किया था, लेकिन बैनामा करने वाले के भाई द्वारा उस पर निर्माण किया जा रहा था, जिसकी शिकायत बुधवार को मिलने पर दोनों पक्षों का 107/16 में चालान किया गया था। अभी मामला स्पष्ट नहीं है। जांच पड़ताल के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: साइंस स्टूडेंट बना हैवान, बेरहमी की हदें पार! बॉक्स में बंद करके खौलता पानी डाला, तड़प-तड़प कर मरा जानवर
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
5 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
6 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
9 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
13 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
15 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
16 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines