मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, भ्रष्टाचार के मामले में बढ़ी मुसीबत

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को इस बार भाजपा से करारी हार मिली। इसके बाद अब पार्टी के बड़े नेताओं पर नई मुश्किल आ गई है, क्योंकि ACB ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Manish Sisodia Satyendra Jain

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (Anti-Corruption Branch) ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस स्कूलों के निर्माण में भ्रष्टाचार के लिए दर्ज किया गया है। दरअसल, दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के शासनकाल के दौरान ही 12,748 के क्लासरूम और बिल्डिंग के निर्माण में 2,000 करोड़ रुपये का बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसमें कुल लागत 2,892.65 करोड़ रुपये थी। वहीं, ACB की रिपोर्ट के मुताबिक, लागत को असामान्य तौर से बढ़ाया गया था।

क्या है मामला?

यह मामला करीब 2000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से जुड़ा है, जो 12,748 क्लासरूम और इमारतों के बनाने के दौरान सामने आया। ACB की जांच में खुलासा किया गया कि क्लासरूम्स को Semi-Permanent Structure (SPS) रूप में बनाया गया, जिसकी उम्र 30 साल होती है, लेकिन इसकी लागत RCC (Pucca) क्लासरूम्स के बराबर है, जिसकी उम्र 75 साल तक होती है। इस प्रोजेक्ट का ठेका 34 ठेकेदारों को दिया गया था, जिनमें से ज्यादातर लोग AAP से जुड़े थे। इसके अलावा, दिए गए समय के अंदर इसका काम पूरा नहीं किया गया। सक्षम प्राधिकारी (Competent Authority) से धारा 17-A POC एक्ट के तहत इजाजत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया है।

2,892 करोड़ का घोटाला

दरअसल, 2,892 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना, विधायक कपिल मिश्रा और भाजपा के मीडिया संबंध विभाग के नीलकंठ बख्शी ने शिकायत दर्ज कराई थी। दिए गए टेंडरों के अनुसार, एक स्कूल में क्लास के निर्माण की एकमुश्त लागत लगभग 24.86 लाख रुपये (प्रति कक्ष) है, जबकि दिल्ली में ऐसे क्लास लगभग 5 लाख रुपये में एक रूम बनाया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ