Delhi Girl Student Rape Case: बाहरी दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक स्कूली छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि बिहार से 1000 किलोमीटर से भी दूर से आए नाना ने 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
वहीं, इस 10वीं की छात्रा के साथ इस दरिंदगी का खुलासा तब हुआ जब स्कूल में छात्रों को जागरूक किया जा रहा था। इस बीच 10वीं की एक छात्रा ने बताया कि कैसे उसने नाना ने पहले तो उसे पास बुलाया फिर मौका पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर, जब इसकी जानकारी मां-बाप को लगी तो वे रो पड़े और शिक्षिका हैरान रह गई।
शिक्षिका भी रह गई हैरान
दरअसल, पिछले दिनों रोहिणी स्कूल में दो छात्रों के साथ कुकर्म का मामला सामने आया था। इसके बाद अन्य छात्रों को जागरूक करने के लिए सेशन किया जा रहा था। इसी दौरान शिक्षिका ने छात्र-छात्रों से कहा कि कोई समस्या या जानकारी चाहिए तो पूछे सकते हैं। इसी बीच एक छात्रा ने बताया कि बिहार से आए उसके मुंहबोले नाना ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
केएन काटजू थाने में मामला दर्ज
छात्रा के साथ दु्ष्कर्म करने का खुलासा होने के बाद शिक्षिका भी हैरान रह गई। इसके बाद उसके साथ शिक्षिका ने अकेले में बात की फिर उसके परिवार को जानकारी देने के बाद आरोपी नाना के खिलाफ केएन काटजू थाने में मामला दर्ज कराया गया। उधर, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
क्या महिलाएं नहीं कर सकती हैं अपराध? इस पर सामने आई HC की अहम टिप्पणी
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
4 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
19 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
22 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
23 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines