Delhi school news: दिल्ली के एक स्कूल से हैरान करने वाली खबर आई है कि स्कूल निदेशक ने 12वीं क्लास के एक छात्र को बुरी तरह पीटा। बताया जा रहा है कि निदेशक ने स्कूल कार्यालय में एक अन्य छात्र के साथ हुए विवाद में मध्यस्थता करते हुए लड़के की पिटाई कर दी। उसकी बहन ने अपने भाई को बचाने की कोशिश की तो उसे क्लास में जाने के लिए कह दिया और बाहर न आने के आदेश दिए। छात्र के परिवार वालों ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…
12 के छात्र की पिटाई का मामला
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी स्थित एक निजी स्कूल के निदेशक ने 12वीं कक्षा के एक छात्र पर कथित तौर पर हमला किया। उसे इतना मारा कि उसकी हालत खराब हो गई। लड़के ने अपने आपको बचाने की कोशिश की लेकिन निदेशक इतना गुस्से में था कि अपना आपा खो बैठा।
यह भी पढ़ें: जयमाला पर जड़ा दुल्हन को थप्पड़, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हो चुकी थी शादी
बहन ने की बचाने की कोशिश
छात्र की बहन भी उसी स्कूल में साथ पढ़ती है। जब उसने देखा कि निदेशक के द्वारा उसके भाई को बुरी तरह पीटा जा रहा है तो वो उसे बचाने के लिए बाहर आई। मगर निदेशक ने उसे क्लास में भेज दिया और बाहर न आने का कड़ा आदेश दिया। बहन चाह कर भी कुछ न कर पाई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़के की बहन, जो उसी स्कूल में पढ़ती है, ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन निदेशक ने उसे कमरे से बाहर जाने को कहा।
परिवार वालों ने शिकायत दर्ज की
जब छात्र घर लौटा तो उसकी ऐसी हालत देख माता-पिता डर गए। छात्र ने परिजनों को पूरी बात बताई। छात्र के पेरेंट्स उसे इलाज के लिए ले गए और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। निदेशक के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Bulandshahr News: नाबालिग पोती को दादा ने किया गर्भवती, घर से ले भागा था
संबंधित खबरें
स्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
23 mins agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
4 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
13 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 day ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines