हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

12वीं के छात्र ने दी थी दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पूछताछ में हुआ ये खुलासा

Delhi News: दिल्ली की स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में जो जानकारी सामने आई है, वो काफी हैरान करने वाली है।

विज्ञापन
Delhi School Bomb Threat Case

Delhi School Bomb Threat Case: दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी भरे मैसेज देने का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक 12वीं कक्षा के छात्र को अरेस्ट किया है। वह पिछले कुछ समय से दिल्ली के अलग-अलग स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल भेज रहा था। पुलिस के अनुसार पूछताछ करने पर नाबालिग छात्र ने बताया कि दिल्ली के स्कूलों को एक नहीं कई बार बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल भेज चुका है।

छात्र ने पूछताछ में बताया कि उसने ये मेल इसलिए भेजे थे, क्योंकि वह स्कूल में एग्जाम नहीं देना चाहता था। साउथ दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने किसी के कहने पर तो यह फोन नहीं किया। फिलहाल छात्र को अरेस्ट कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

8 और 13 दिसंबर को मिली थी धमकी

बता दें कि 8 दिसंबर 2024 को दिल्ली में 40 से अधिक स्कूलों को रात करीब 11 बजकर 38 मिनट धमकी भरा ई-मेल मिला था। जिसमें दावा किया गया था कि कैंपस में बम लगाए गए हैं। अगर बम फटे तो भारी नुकसान होगा। वहीं मेल भेजने वाले ने ब्लास्ट रोकने के लिए 30 हजार डाॅलर की मांग की थी। इसके बाद 13 दिसंबर को दिल्ली के 16 स्कूलों को बम से उड़ाने का धमकी भरा काॅल आया था। ये फोन काॅल सुबह 4ः30 बजे के आसपास किया गया था।

ये भी पढ़ेंः क्यों बना INDIA गठबंधन? दिल्ली चुनाव के बीच कांग्रेस नेता की आई प्रतिक्रिया

इन स्कूलों को मिली धमकी

दिल्ली पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंची थी। हालांकि जांच में यह धमकी महज एक अफवाह निकली। जिन 16 स्कूलों को धमकी मिली, इनमें भटनागर पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल श्रीनिवास पुरी, साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल डिफेंस काॅलोनी, डीपीएस सफदरजंग एन्क्लेव और कटेश पब्लिक स्कूल रोहिणी भी शामिल थे।

ये भी पढ़ेंःदिल्ली में कितनी सीटों पर निर्णायक हैं जाट? केजरीवाल के OBC कार्ड खेलने के पीछे की रणनीति

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें