Delhi Bomb Threat: दिल्ली के स्कूल को फिर बम की धमकी, पैरेंट्स को भेजे गए ऑनलाइन क्लास के मैसेज

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के स्कूल को आज फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस धमकी देने वाले को ट्रेस करने में जुट गई है। वहीं बम और डॉग स्कवाड स्कूल की तलाशी ले हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

Delhi Police

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के एक स्कूल को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक शख्स ने फोन करके धमकाया और कहा कि स्कूल में बम इंप्लांट किया है। विस्फोट होने से बचा सकते हो तो बचा लो। फोन कॉल आते ही दिल्ली पुलिस को फोन किया गया। साथ ही पैरेंट्स को बच्चों को स्कूल नहीं भेजने और ऑनलाइन क्लास के मैसेज भेजे गए।

विज्ञापन

मौके पर दिल्ली पुलिस की टीमें, फायर बिग्रेड, एंबुलेंस, बम स्कवाड और डॉग स्क्वाड मौजूद है। सभी टीमें मिलकर स्कूल का कोना-कोना खंगाल रही हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। वहीं धमकी देने के लिए कॉल करने वाले शख्स और जिस नंबर से कॉल आया, उसे ट्रेस करने में भी पुलिस जुटी है।

विज्ञापन

10 दिन में चौथी बार मिली धमकी

बता दें कि दिल्ली के स्कूलों को पिछले कुछ महीनों से लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। पिछले 10 दिन में चौथी बार धमकी मिली है। गत 17 दिसंबर को साउथ दिल्ली और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। साउथ दिल्ली के इंडियन पब्लिक स्कूल और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के सरस्वती विहार में बने एक स्कूल को धमकाया गया। दिल्ली पुलिस ने बम और डॉग स्कवाड के साथ मिलकर कोना-कोना खंगाला, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

विज्ञापन

इससे पहले दिल्ली के 30 से ज्यादा स्कूलों को गत 13-14 दिसंबर को धमकी भरे ईमेल मिले थे। पैरेंट्स मीटिंग और स्पोर्ट्स डे पर बम धमाके होने की धमकी ईमेल में लिखी थी। यह ईमेल विदेशी आईडी से भेजे गए थे, लेकिन अभी तक ईमेल भेजने वाले को पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई है। इससे पहले 9 दिसंबर को भी करीब 40 स्कूलों को ईमेल लिखकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इससे पहले मई महीने में भी 100 से ज्यादा स्कूलों को धमकाया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ