15 अगस्त से पहले दिल्ली में STF का बड़ा एक्शन, 10 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और मैगजीन जब्त

STF Action in Sarita Vihar: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से पहले कई जगह पर छापेमारी की जा रही है। छापेमारी में कई बार हथियार बरामद किए जा चुके हैं। इस बार STF ने दिल्ली के सरिता विहार में छापमारी की, जहां पर हथियार मिले हैं।

STF Action in Sarita Vihar

Photo Credit- Social Media

STF Action in Sarita Vihar: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस दौरान, सरिता विहार में STF ने छापेमारी की, जिसमें हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। 15 अगस्त से पहले STF को बड़ी कामयाबी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो हथियार बरामद किए गए हैं, उनमें 10 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और मैगजीन भी शामिल हैं। यह सभी हथियार अत्याधुनिक श्रेणी के हैं। इस मामले में एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

एक शख्स गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने हथियार मिलने के मामले में अमित नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उससे अभी पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि बरामद किए गए हथियार मध्य प्रदेश से दिल्ली लाए गए थे। बाकी की जानकारी पुलिस की पूछताछ के बाद सामने आएगी। बता दें कि देश में 5 दिन बाद ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाना है, ऐसे में इस तरह की गतिविधियों से भय का माहौल बन सकता है। इसलिए कहा जा रहा है कि STF के इस एक्शन से एक बड़ा हादसा टल गया है।

विज्ञापन

लगातार हो रहे हैं एक्शन

इसके पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को भी बड़ी सफलता मिली थी। दरअसल, कुछ दिन पहले ही क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार बनाने और सप्लाई करने वाले गैंग को पकड़ा था। इसमें गैंग मास्टरमाइंड बिलाल खान उर्फ बिल्ला समेत 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ