Delhi Sadhvi Rape Case: बॉबी देओल की सुपरहिट वेब सीरीज आश्रम के बारे में आपने जरूर सुना होगा। आश्रम के गुरु महिलाओं के साथ गंदी हरकते करते हैं और यहां तक बेहोशी की हालत में उनका रेप तक करते हैं। यह तो महज एक सीरीज थी, लेकिन राजधानी दिल्ली से ऐसी ही एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। दिल्ली के एक आश्रम में 80 साल के गुरु ने 50 वर्षीय साध्वी को डराया धमकाया और जबरन उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। महीनों बाद महिला ने पुलिस के सामने अपनी आपबीती सुनाई है।
20 साल से मंदिर की सेवा में जुटी महिला
नॉर्थ दिल्ली के आश्रम में रहने वाली महिला पिछले 20 साल से मंदिर में भगवान की सेवा कर रही है। महिला का पति और 25 साल का एक बेटा भी है। हालांकि 20 साल पहले ही पीड़िता घर परिवार छोड़ कर गुरु भक्ति में लीन हो गई थी। 20 साल से मंदिर की सेवा करने के कारण महिला को ट्रस्ट का अध्यक्ष भी बनाया गया था।
गुरु जी का हुआ था ऑपरेशन
महिला की शिकायत के अनुसार आश्रम के मंदिर में गद्दी पर बैठे गुरु जी की तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी। गुरु जी को आनन-फानन में नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान गुरु जी का ऑपरेशन हुआ और ट्रस्ट के सभी लोग गुरु जी की सेवा में लगे थे। तभी महिला को देखकर गुरु जी की नीयत खराब होने लगी थी।
यह भी पढ़ें- ‘Atul Subhash की 3 गर्लफ्रेंड थीं’; पुलिस पूछताछ में पत्नी निकिता सिंघानिया का चौंकाने वाला दावा
गुरु ने महिला संग की गलत हरकत
महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि एक महीने में गुरु जी पूरी तरह से ठीक हो गए। 14-15 अप्रैल की रात जब महिला गुरु जी के पास उनकी जरूरत का सारा सामान रखकर अपने कमरे की तरफ बढ़ी तो गुरु जी ने उसे रोक लिया। गुरु जी तबीयत खराब होने का बहाना बनाते हुए महिला को उसी कमरे में सोने की सलाह दी। महिला ने जमीन पर अपना बिस्तर बिछाया और सो गई। रात में महिला की आंख खुली तो गुरु उसके बिस्तर पर लेटकर महिला के साथ गंदी हरकतें कर रहा था।
जबरन किया रेप
महिला ने कमरे से भागने की कोशिश की तो उसने देखा कि दरवाजे पर ताला लगा है। ऐसे में महिला ने अपने बचाव के लिए चीखना शुरू कर दिया। तभी गुरु ने अपनी तकिया के नीचे से धारदार हथियार निकाला और महिला की गर्दन पर रखकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। महिला रोती-बिलखती पूरी रात कमरे में पड़ी रही और अगली सुबह दरवाजा खुलने के बाद महिला भाग निकली।
पुलिस ने दर्ज की FIR
महिला का कहना है कि बाद में उसने गुरु जी से फोन पर बात की और सारी बातें रिकॉर्ड कर ली। 15 दिन बाद जब महिला गुरु जी से मिलने पहुंची तो गुरु जी महिला से कहा कि अगर वो उनके साथ रहेगी तो खुश रहेगी। महिला ने इस डर से किसी को कुछ नहीं बताया कि लोगों का गुरु परंपरा से विश्वास उठ जाएगा। पुलिस ने फोन की रिकॉर्डिंग सुनने के बाद गुरु जी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- बाल संत Abhinav Arora यूट्यूबर्स के खिलाफ क्यों? मथुरा कोर्ट में दायर की याचिका
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
11 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
11 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
12 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
13 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
14 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
15 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
16 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines