हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Rohini Election Result 2025: BJP के विजेंद्र गुप्ता ने दर्ज की बड़ी जीत, आप प्रत्याशी को 37816 वोटों से हराया

Rohini Chunav Results 2025 Latest News Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे अब साफ हो चुके हैं। राजधानी में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी हो रही है। इस बीच रोहिणी सीट से बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता ने आप के प्रदीप मित्तल को हरा दिया।

विज्ञापन
Rohini Assembly Election Result 2025

Live Delhi Rohini Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में बीजेपी की 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। रोहिणी सीट से बीजेपी के प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता ने आप के प्रदीप मित्तल को 37816 वोटों से हरा दिया।

रोहिणी सीट उत्तर पश्चिमी दिल्ली में आती है। इस सीट से बीजेपी ने विजेंद्र गुप्ता को प्रत्याशी बनाया था। जबकि आप पार्टी ने प्रदीप मित्तल को और कांग्रेस ने सुमेश गुप्ता को प्रत्याशी बनाया था।

रोहिणी विधानसभा 2008 में पहली बार अस्तित्व में आई थी। 2008 के विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी के जय भगवान अग्रवाल ने चुनावी जीत दर्ज की। 2013 में आप ने पहली बार यह सीट जीती। आप के राजेश गर्ग ने यहां से चुनाव जीता। 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता ने यहां पर जीत दर्ज की। ऐसे में बीजेपी ने एक बार फिर उन्हीं पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन
उम्मीदवार का नाम पार्टी का नाम चुनाव परिणाम
प्रदीप मित्तल आम आदमी पार्टी हार
सुमेश गुप्ता कांग्रेस हार
विजेंद्र गुप्ता बीजेपी जीत

पूर्वांचल-पंजाबी वोटर्स निर्णायक

2020 का विधानसभा चुनाव विजेंद्र गुप्ता 12648 वोटों के अंतर से जीता। उन्होंने इस चुनाव में आप के राजेश बंसीवाला को हराया था। वहीं 2015 के चुनाव में गुप्ता ने आप उम्मीदवार सीएल गुप्ता को 4 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया। इस सीट पर पूर्वांचल और पंजाबी वोटर्स निर्णायक माने जाते हैं। इसके अलावा जाट बिरादरी के वोटर्स भी अच्छी तादाद में हैं।

बता दें कि पंजाबी समुदाय शुरुआत से ही दिल्ली में बीजेपी को सपोर्ट करता आया है। लोकसभा चुनाव में तो पूर्वांचल के वोटर्स भी हमेशा से बीजेपी को सपोर्ट करते हैं। इस सीट पर अब तक 4 बार चुनाव हुए हैं, जिसमें से 3 बार बीजेपी और एक बार आप पार्टी को जीत मिली है। वहीं कांग्रेस अभी यहां खाता नहीं खेाल पाई है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola