हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Delhi Robbery Video: दिल्ली में लुटेरों की दरियादिली! कुछ नहीं मिला तो उल्टा दंपति को देकर गए रुपए

विज्ञापन

Delhi Robbery Video: दिल्ली में दंपति को लूटने की कोशिश कर रहे लुटरों की दरियादिली का अनोखा मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदूकधारी लुटेरों को दंपत्ति के पास लूट के दौरान 20 रुपए मिले जिसके बाद उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए दंपति को उल्टा 100 का नोट थमाया और चलते बने।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शराब के नशे में धुत दो लोग बंदूक की नोक पर एक दंपत्ति को लूटने की कोशिश कर रहे हैं। जब लुटेरों को पता चला कि दंपति के पास मात्र 20 रुपये हैं तो उन्होंने कपल को उल्टा 100 को नोट थमा दिया।

पुलिस ने की दोनों आरोपियों की पहचान

पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे आरोपियों की पहचान जीएसटी अकाउंटेंट देव वर्मा और निजी कंपनी के कर्मचारी हर्ष राजपूत के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उनकी पहचान के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी क्लिप का इस्तेमाल किया।

डीसीपी शाहधारा रोहित मीना ने कहा, “हमने अपराध में इस्तेमाल पिस्तौल, स्कूटर और 30 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। हमने उनके खिलाफ चार मामले दर्ज किए हैं और आगे की जांच जारी है।” सूत्रों के मुताबिक, जांच में पता चला कि लुटेरों का लक्ष्य गैंगस्टर नीरज बवाना के गैंग में शामिल होना था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें