---विज्ञापन---

दिल्ली

Delhi में फिर रोड रेज; कैब ड्राइवर को तीन लोगों ने चाकू से गोदा, गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Delhi Road Rage Case: दिल्ली में रोड रेज में तीन लोगों ने कैब ड्राइवर का मर्डर कर दिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपियों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। आरोपियों ने पहले ड्राइवर से बहस की, बाद में मारपीट शुरू कर दी। दिल्ली में इससे पहले भी रोड रेज के मामले सामने आते रहे हैं। पुलिस ने मौके का मुआयना किया है।

Delhi Crime News: दिल्ली में रोड रेज का मामला सामने आया है। सोमवार आधी रात को शाकिब नाम के शख्स की हत्या कर दी गई। 36 वर्षीय कैब ड्राइवर शाकिब अपनी पत्नी के साथ देर रात खाना खाने के बाद घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक सवारी मिल गई। वह सवारी को छोड़ने जा रहा था कि लालकिले के पास एक ई रिक्शा से टक्कर हो गई। तीन लोग एक्सीडेंट को लेकर उससे भिड़ गए। मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। इसके बाद ड्राइवर को उसकी वैगनआर कार से बाहर खींचकर आरोपियों ने चाकू से गोदना शुरू कर दिया। लोगों के मुताबिक आरोपियों ने बाद में गोली मारकर उसकी जान ले ली। लोग देखते रहे, किसी ने भी पुलिस को नहीं बुलाया।

देखती रही भीड़, नहीं बुलाई पुलिस

पुलिस को जानकारी एक घंटे बाद तब मिली, जब पीड़ित को लोकनायक अस्पताल ले जाया गया। आरोपी फरार हैं, उनकी पहचान नहीं हो पाई है। शाकिब के पेट में दाहिनी ओर चाकू लगा है। बाईं ओर गोली लगी है। उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान एक 15 साल के भिखारी को भी गोली लगी है। डीसीपी (उत्तर) मनोज कुमार मीणा ने कहा कि उनको रात लगभग 1.50 बजे वारदात का पता लगा। दो लोगों को गोली लगने की जानकारी मिली थी। लोकनायक पुलिस चौकी की ओर से कोतवाली पुलिस स्टेशन को बताया गया था। जिसके बाद मौके पर पुलिस गई।

---विज्ञापन---

वारदात सीसीटीवी में कैद

कोडिया पुल-चट्टा रेल क्रॉसिंग के पास ई रिक्शा को वैगनआर ने टक्कर मारी थी। जिसके बाद विवाद हुआ था। तभी तीन आरोपियों ने ड्राइवर को कार से बाहर खींच पीटना शुरू किया था। शाकिब ने एक को पकड़ लिया था। तभी हमलावर ने बचने के लिए गोली चला दी। जो भिखारी को लगी। शाकिब को बाद में गोली लगी। हमलावरों ने उसे चाकू भी मारे। राहगीर ही दोनों घायलों को अस्पताल लेकर गए। कैब श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग पर यूटर्न ले रही थी। तभी हादसा हुआ। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

यह भी पढ़ें-सिर पर पीछे से बंदूक सटा गोली मारी; दिल्ली में वारदात का CCTV फुटेज देख सहमे लोग

शाकिब के पिता जाकिर नगर निवासी मोहम्मद शाहिद खान ने बताया कि शाकिब का 6 माह का बच्चा है। उसने जोया से सवा साल पहले शादी की थी। उनके 4 बच्चे हैं। छोटा बेटा भी टेंपो चलाता है। बीमारी के कारण वे प्राइवेट नौकरी छोड़ चुके हैं। शाकिब ने 2014 में कैब ड्राइविंग शुरू की थी। शाकिब पहले ने नेहरू प्लेस में ग्राफिक डिजाइनिंग का काम करता था। इस साल उनकी बेटी की शादी होनी है, जिसके कारण घर में नवीनीकरण का काम चल रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 16, 2024 06:59 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola