Delhi RK Puram ASI Defense Officer Murder Case: दिल्ली के आरके पुरम में भारतीय सर्वेक्षण विभाग के 42 साल के अधिकारी की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है। आरोपी क्लर्क अनीस ने खुलासा किया है कि अधिकारी महेश कुमार ने उसकी प्रेमिका से यौन संबंध बनाए थे। उसने आरोप लगाया कि महेश कुमार ने उससे 9 लाख रुपये कर्ज भी लिए थे, जिसे वो लौटा नहीं रहे थे।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनीस ASI के अधिकारी महेश कुमार के पास क्लर्क के रूप में काम करता था। आरोपी ने महेश कुमार की हत्या के बाद उनके शव को घर के आंगन में दफना दिया था। इस मामले में आरोपी अनीस को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शव को दफनाने के बाद ऊपर से सीमेंट का चबूतरा बना दिया था।
29 अगस्त को गायब हुए थे ASI के अधिकारी
पुलिस ने बताया कि भारतीय सर्वेक्षण विभाग (ASI) के रक्षा अधिकारी 29 अगस्त को लापता हुए थे। मामले की जानकारी के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। पुलिस ने 2 सितंबर को शव बरामद किया। पुलिस हिरासत में आरोपी अनीस ने बताया कि उसने 28 अगस्त को काम से छुट्टी ली थी। उसने वारदात को अंजाम देने के लिए लाजपत नगर और साउथ एक्सटेंशन से पॉलिथीन शीट और फावड़ा खरीदा।
28 अगस्त को ही उसने दोपहर के आसपास महेश कुमार को आरके पुरम सेक्टर 2 वाले घर पर मिलने के लिए बुलाया। आरोपी ने कहा कि उसने महेश के सिर पर भारी वस्तु से वार किया, जिससे महेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद शव को छोड़कर बाइक से वो अपने घर सोनीपत भाग गया।
पुलिस के मुताबिक, वारदात के अगले दिन यानी 29 अगस्त को अनीस वापस आया और महेश के शव को घर के आंगन में दफना दिया। फिर वहां सीमेंट से चबूतरा बना दिया। मामले की जांच में जुटे अधिकारियों ने बताया कि 2 सितंबर को अधिकारी का शव बरामद कर लिया गया और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
19 mins agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
3 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
12 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
14 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
16 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
19 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
19 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
20 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
21 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines