हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

धमाका करने वाला जैश-ए-मोहम्मद संगठन क्या है? जम्मू-कश्मीर से दिल्ली ब्लास्ट तक कैसे जुड़े इसके तार

Jaish-e-Mohammed: दिल्ली में 10 नवंबर को कार धमाका हुआ. इस धमाके की गूंज देश के साथ-साथ दुनिया भर में सुनाई दी. कई देशों ने इस हमले को लेकर दुख जताया है और आतंकी हमला बताया है. सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सामने आया कि इस धमाके में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ था.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Jaish-e-Mohammed: दिल्ली कार धमाके में एक के बाद एक कड़ियां जुड़ती जा रही हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने इस हमले में एक बड़े नेटवर्क के होने का खुलासा किया है. अभी दिल्ली में दहशत फैलाने वालों में जैश-ए-मोहम्मद AGH से जुड़े डॉक्टरों और मौलवियों के ‘सफेदपोश’ आतंकियों के नाम का खुलासा हुआ है. कई आतंकी गतिविधियों में जैश-ए-मोहम्मद का नाम अक्सर सामने आता है. आखिर ये संगठन क्या है और इसके जम्मू-कश्मीर में लगे पोस्टरों से लेकर दिल्ली ब्लास्ट तक कैसे तार जुड़े हैं? जानिए इस संगठन ने और कहां पर बड़े हमले किए हैं और इसका लीडर कौन है?

मौलाना मसूद अजहर और जैश-ए-मोहम्मद की कहानी

दिल्ली ब्लास्ट में जिस आतंकी संगठन का नाम आया, वो जैश-ए-मोहम्मद है. इस संगठन की नींव मौलाना मसूद अजहर ने सन 2000 में रखी थी. एक साल बाद ही इस संगठन ने अपना दहशत फैलाने का काम शुरू कर दिया. 2001 में संसद पर हमला किया, इसके बाद 2016 में पठानकोट के एयरबेस को निशाना बनाया. 2016 में हुए उरी हमले में भी जैश-ए-मोहम्मद का ही हाथ था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट का नया वीडियो आया सामने, रेड लाइट पर वाहनों के बीच खड़ी कार, 10 सेकंड में मची चीख पुकार

विज्ञापन

इसके अलावा, कश्मीर में इस संगठन ने कई बार हमले कराए. हाल ही में पहलगाम में हमला हुआ, उसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया. इसमें भारत ने जिन आतंकी ठिकानों को तबाह किया, उनमें जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर मुख्यालय और लश्कर-ए-तैयबा के मुरीदके के ठिकाने भी थे.

श्रीनगर से दिल्ली तक कैसे पहुंचा आतंक?

दिल्ली धमाके से पहले श्रीनगर में 19 अक्टूबर को जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े कुछ पोस्टर्स को लेकर FIR दर्ज की गई. इसमें तीन संदिग्ध आरिफ निसार, यासिर-उल-अशरफ और मकसूद को गिरफ्तार किया गया. पोस्टर मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली तक छानबीन की.

विज्ञापन

इसके बाद हरियाणा और फरीदाबाद में एक्शन हुआ, जहां पर भारी मात्रा में विस्फोटक मिला. वहीं, 10 नवंबर को दिल्ली में कार धमाका हुआ. इस मामले में आदिल अहमद रठेर, मुजम्मिल शकील और उमर मोहम्मद की भूमिका की जांच की गई.

ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, आतंकी उमर ही ड्राइव कर रहा था ब्लास्ट हुई i20 कार को, DNA टेस्ट से पुष्टि

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola