Rajouri Garden Assembly Election Result : बीजेपी के मनजिंदर सिंह सिरसा जीते, आप की हार

Live Rajouri Garden Assembly Election Result : दिल्ली विधासनभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। 5 फरवरी को मतदान हुए थे। हम आप तक राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से जुड़ी पल-पल के अपडेट पहुंचाएंगे।

Rajouri Garden
विज्ञापन

Live Rajouri Garden Assembly Election Result : दिल्ली के राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा जीत गए हैं। इस सीट पर आप को करारी शिकस्त मिली है। शुरुआती रुझानों में बढ़त के बाद भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा पीछे हो गए थे लेकिन बाद लेकिन अब उन्होंने आप के धनवंती चंदेला से बड़ी बढ़त बना ली।

किस-किस के बीच में टक्कर?

विज्ञापन

राजौरी गार्डन एक ऐसी विधानसभा सीट है, जहां कांग्रेस के बड़े नेता अजय माकन चुनाव जीतकर विधायक बन चुके हैं। इस विधासनभा चुनाव में कांग्रेस ने धर्मपाल चंदेला को टिकट दिया। आम आदमी पार्टी ने अपने मौजूदा विधायक धनवंती चंदेला को ही मैदान में उतारा जबकि भाजपा ने मनजिंदर सिंह सिरसा को टिकट दिया। मनजिंदर सिरसा शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर 2013 में चुनाव जीत चुके हैं।

पार्टी का नाम प्रत्याशी का नाम  वोटों की संख्या जीत/हार
भाजपा मनजिंदर सिंह सिरसा 64132 जीत
कांग्रेस धर्मपाल चंदेला 3198 हार
आप धनवंती चंदेला 45942  हार

भाजपा को नहीं मिली, कांग्रेस से AAP ने छीन सीट

साल 1993, 1998, 2003 में इस विधानसभा सीट से कांग्रेस के अजय माकन जीते थे। साल 2008 में कांग्रेस के ही दयानंद चंदेला ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा 2013 में जीते थे। इसके बाद साल 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी के जनरैल सिंह और धनवती चंदेला ने जीत दर्ज की थी।

राजौरी गार्डन एक प्रसिद्ध बाजार और आवासीय क्षेत्र है। यहां की ज्यादातर आबादी पंजाबी समुदाय से है है। 1947 में भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान से दिल्ली आकर बसे लोगों की अधिकतर संख्या है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ