Delhi Rajendra Nagar Coaching Centre Incident: दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के कारण 2 छात्राओं और 1 छात्र की शनिवार को पानी में डूबने से मौत हो गई। मामले में कोचिंग सेंटर के बाहर कोचिंग के छात्र एमसीडी और दिल्ली सरकार की बदइंतजामी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक कोचिंग संचालक और कोऑर्डिनेटर को हिरासत में लिया है।
इस हादसे में मारे गए तीनों छात्र-छात्राओं की पहचान कर ली गई है। तीनों छात्रों का आज पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन छात्र केरल, तेलंगाना और यूपी के रहने वाले हैं। तीनों के नाम श्रेया यादव, नवीन डालविन और तानिया सोनी है। शवों को आरएमएल की मोर्चरी में भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः 10 मिनट में भरा पानी, ढाई घंटे बाद आई पुलिस; UPSC कोचिंग हादसे की इनसाइड स्टोरी
केरल के एर्नाकुलम का रहने वाला था नवीन
दिल्ली पुलिस ने बताया कि श्रेया यादव यूपी के अंबेडकरनगर जिले के बरसावां हाशिमपुर की रहने वाली थी। श्रेया के पिता का नाम राजेंद्र यादव हैं। वह एक महीने पहले ही सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करने के लिए राजधानी दिल्ली आई थी। वहीं तानिया सोनी पुत्री विजय कुमार तेलंगाना की रहने वाली थी। वहीं केरल के एर्नाकुलम जिले का रहने वाला नवीन डालविन जेएनयू से पीएचडी कर रहा था। नवीन के पिता का नाम सुरेश डालविन है।
ये भी पढ़ेंः किस तरह UPSC कोचिंग के बेसमेंट में डूब गईं 3 परिवारों की उम्मीदें, कैसे हुआ हादसा? जानिए पूरी कहानी
फिलहाल अंदर कोई नहीं फंसा
वहीं इस मामले में बचाव और राहत अभियान का अपडेट देते हुए एमसीडी के सुपरवाइजर ऋषिपाल ने कहा कि बिल्डिंग के बेसमेंट से पानी निकालने का काम पूरा हो चुका है। अभी भी 3 से 4 इंच पानी बचा है। एमसीडी ने सारी मशीनें लगा दी हैं, पूरी बिल्डिंग खाली है। फिलहाल अंदर कोई नहीं फंसा है।
संबंधित खबरें
15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
10 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
13 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
14 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
16 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने CM रेखा से क्यों की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग?
18 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
19 hrs ago'दिल्ली में प्रदूषण पर क्या कर रही सरकार'; SC ने केंद्र से मांगा जवाब
19 hrs agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
23 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
1 day agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines