Delhi Rain Fall Alert: शुक्रवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम में बदलाव हुआ है। हालांकि, IMD ने राजधानी में रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। मगर आज हुई तेज बारिश के बाद से लोगों को काफी राहत मिली है। फिलहाल, दिल्ली में तेज बारिश के साथ जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हुई है। इसके साथ ही कई जगहों पर ट्रैफिक जाम भी देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों को थोड़ी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली में हुई बारिश
शुक्रवार को दिल्ली में सुबह 9 बजे से लगातार बारिश हो रही है। ग्रेटर कैलाश रोड से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने पहले से ही बारिश की संभावना जता दी थी, जिसके बाद सिर्फ दिल्ली नहीं गाजियाबाद, नोएडा और पूरे NCR में झमाझम बारिश हुई है।
ट्रैफिक जाम से बढ़ी ऑफिस जाने वालों की दिक्कत
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद जगह-जगह ट्रैफिक जाम हो गया है, जिससे आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। ये समय ऑफिस जाने का होता है, इसलिए काफी लोग बीच रास्ते फंस गए थे जिससे लोगों को परेशानी और देर से ऑफिस पहुंचना पड़ रहा है। हालांकि, राहत की बात ये हैं कि ट्रैफिक ज्यादा नहीं लगा, जिससे लोगों को बहुत ज्यादा समय नहीं लगा। साथ ही स्कूल जाने वाले छात्र भी सुबह ही निकल चुके हैं।
यमुना का जलस्तर बढ़ा
गुरुवार को ही दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया था, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। हालांकि, प्रशासन ने पहले से ही तैयारियां कर ली थी। मयूर विहार फेज-1 पर करीब 100 राहत कैंप लगाए गए हैं। कैंपस में स्थानिय लोगों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है।
मौसम हुआ सुहाना
आज सुबह हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी समेत NCR का मौसम कभी गर्म तो कभी सामान्य रहता था। वीकेंड से पहले हुई इस बारिश ने माहौल को बदल दिया है, अब लोग शनिवार-रविवार की छुट्टी का भरपूर आनंद ले सकेंगे।
ये भी पढ़ें- ‘देश के लिए सिर कटा देंगे, लेकिन सत्ता के लिए समझौता नहीं करेंगे’, संवाद कार्यक्रम में बोले केजरीवाल
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
8 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
16 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
17 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
19 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
19 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
21 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
22 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
22 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines