'बारिश है फिर भी ऑफिस आओ...' जबाव से कर्मचारी ने कर दी बॉस की बोलती बंद

दिल्ली में भारी बारिश के बीच एक कंपनी के कर्मचारी का अपने मैनेजर को दिया गया जवाब वायरल हो रहा है। दरअसल, भारी बारिश के बाद मैनेजर ने अपने जूनियर से किसी भी तरह से ऑफिस आकर काम करने के लिए कहा था।

Delhi rain Workplace toxicity

दिल्ली में पिछले कई दिनों से बारिश का मौसम बना हुआ है। वहीं दो दिन पहले राजधानी में मूसलाधार बारिश हुई, ऐसे में कई लोगों को ऑफिस आने में परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसी ही परेशानी एक कर्मचारी को हुई, जिसका जवाब रेडिट पर वायरल हो गया। दरअसल, उस कर्मचारी ने अपने बॉस से वर्क फ्रॉम होम की इजाजत मांगी, लेकिन मैनेजर ने इनकार कर दिया। मैनेजर और कर्मचारी की इस बात पर काफी बहस हुई। आखिर में कर्मचारी ने मैनेजर को ऐसा जवाब दिया कि वह भी दंग रह गया।

विज्ञापन

बारिश में ऑफिस आने का फरमान

दिल्ली में मूसलाधार बारिश के बाद कुछ ऐसे ऑफिस थे, जिन्होंने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत दी। वहीं, एक ऑफिस ऐसा भी था, जहां पर एक कर्मचारी को बारिश के दौरान ऑफिस आने के लिए कह गया। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारी ने अपने मैनेजर को बारिश के दौरान ऑफिस आने के लिए मना कर दिया। मैनेजर ने जब कहा कि कैसे भी आओ, लेकिन ऑफिस आकर काम करो। उसके बाद कर्मचारी ने अपने मैनेजर को एक दिन कैब से आने का पूरे खर्च का हिसाब-किताब समझा दिया।

विज्ञापन

दिल्ली के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अपने एक सहकर्मी के साथ हुई घटना के बारे में पोस्ट की। पोस्ट के अनुसार, बॉस कथित तौर पर सहकर्मी एक से कह रहा था कि वह ‘किसी भी तरह’ से ऑफिस पहुंच जाए। उन्होंने कहा कि हमारे पास घर से काम करने का ऑप्शन नहीं है। बहुत बहस के बाद, मैनेजर ने सुझाव दिया कोई कैब या बाइक बुक करके आ जाओ। हालांकि, इसका विरोध करते हुए, कर्मचारी ने अपने एक दिन की सैलरी की तुलना कैब के किराए से कर दी। उसने मैनेजर से कहा, मैंने किराया और अपने एक दिन के वेतन को जोड़ा, तो किराया मेरे एक दिन की कमाई से भी ज्यादा है, जिसकी वजह से मैं नहीं आ रहा हूं।

विज्ञापन

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद एक यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने कहा, ‘मैं कभी-कभी सोचता हूं कि क्या भारत में मिड-लेवल मैनेजर बनने के लिए अपनी इंसानियत खो देना एक शर्त है?’ दूसरे ने लिखा कि ‘मैंने एक बार यही जवाब दिया था।’ तीसरा शख्स लिखता है कि ‘अरे, मुंबई का यह रवैया एनसीआर तक भी पहुंच गया है? बर्दाश्त मत करो, वरना एक समय ऐसा आएगा जब तुम्हें ऑफिस जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ