दिल्ली में बारिश के बाद मिंटो ब्रिज के नीचे पानी भर गया, जिससे एक बार फिर जलभराव की समस्या सामने आई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली सरकार ने दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जलभराव की स्थिति को देखते हुए जूनियर इंजीनियर और पंप ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
एएनआई सूत्रों के अनुसार, जूनियर इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं, इसकी जानकारी देने और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही इंजीनियर-इन-चीफ को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में दिल्ली में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
बता दें कि मिंटो ब्रिज, नई दिल्ली में विवेकानंद रोड के ऊपर बना एक रेलवे ब्रिज है। यहां अक्सर जलभराव की समस्या देखने को मिलती है, जिससे यातायात पर असर पड़ता है। इस जलभराव को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव के बावजूद मंत्री “लापता” हैं।
सौरभ भरद्वाज ने कसा तंज
सौरभ भारद्वाज ने प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि अगर किसी मंत्री को विदेश यात्रा करनी है, तो उसे गृह मंत्रालय से अनुमति लेनी होती है और यह फाइल मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के माध्यम से जाती है। इसलिए सभी जानते हैं कि प्रवेश वर्मा भारत में नहीं हैं। भाजपा और उसके नेता इस तथ्य को क्यों छिपा रहे हैं कि जब दिल्ली में जल संकट और जलभराव जैसी समस्याएं हैं, तब उनके मंत्री अमेरिका में हैं?”
बारिश के बाद कहां-कहां हुआ जलभराव?
रविवार रात दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हुआ और ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। दिल्ली कैंट में एक बस समेत एक कार पानी में फंस गई। आईटीओ, धौला कुआं, सुब्रतो पार्क, नानकपुरा अंडरपास और चाणक्यपुरी इलाकों में भी भारी जलभराव देखा गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। आईएमडी की तरफ से कहा गया है कि आज भी दिल्ली में बारिश की संभावना है, गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
5 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
20 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
21 hrs agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
22 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
23 hrs agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines