दिल्ली में झमाझम बारिश, खुशनुमा हुआ मौसम, फिर बढ़ेगी ठिठुरन

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में सुबह से हो रही बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया है। IMD के अनुसार, तेज हवाओं के साथ ठंड फिर बढ़ेगी। जानें ताजा मौसम अपडेट और अगले दिनों में कैसा रहेगा मौसम।

Delhi-NCR Rain

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने फिर से करवट ले ली है और सुबह से हो रही बारिश ने मौसम के मिजाज को बदल दिया है। जहां फरवरी के महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा था वहीं अब अचानक मौसम में हुए बदलाव से एक बार फिर मौसम खुशनुमा हो गया है और आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने सुहाने मौसम के फोटो और वीडियो भी डाले हैं जिनमें काले बादलों और तेज हवा के झोंको ने ठंड को अचानक से बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज बारिश का येलो अलर्ट था। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे और करीब 8 बजे से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों जैसे नोएडा में हल्की बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

IMD के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, दिल्ली में 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और हवा में 87 प्रतिशत आद्रता दर्ज की गई जो बारिश का बड़ा कारण है। हालांकि आने वाले दिन यानी शनिवार को भी मौसम छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश के आसार कम हैं। रविवार से तेज धूप के साथ एक बार फिर से गरमाहट महसूस हो सकती है।

विज्ञापन

गरम कपड़े संभालने वाले परेशान

अचानक से आए मौसम में बदलाव की वजह से लोगों को लगा कि अब तो सर्दी ने अलविदा कह दिया है। ऐसे में बहुत से लोगों ने गर्म कपड़े संभाल लिए और गर्मी के कपड़े निकाल लिए। लेकिन अब फिर से मौसम ने करवट ली और बारिश ने एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ा दी। वहीं जो लोग सर्दी के कपड़े संभालने का प्लान कर रहे हैं वो अभी थोड़ा रुक जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ