Delhi PUC Certificate: दिल्ली में पीयूसी (Pollution Under Control) सर्टिफिकेट के लिए आपको अब और ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है। क्योंकि दिल्ली के परिवहन विभाग ने पीयूसी के लिए चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की माने तो पीयूसी दरों को बढ़ोतरी से जुड़ा प्रस्ताव सरकार को दिया गया है।
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 2011 के बाद से दरों में बढ़ोतरी नहीं की गई हैं। ऐसे में नई दरें आज की महंगाई दर को लेकर है। उन्होंने कहा कि अगर इसे लागू किया जाता है तो पीयूसी की दरों में 80 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर इसे परसेंटेज के हिसाब से देखा जाये तो महंगा लग रहा है लेकिन कुल बढ़ोतरी ज्यादा नहीं होगी।
यह भी पढ़ेंः Delhi Excise Policy Case: ईडी ने तीसरी बार अरविंद केजरीवाल को भेजा समन
मंत्री बोले- प्रस्ताव विचाराधीन
परिवहन मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि उन्हें इस मामले में प्रस्ताव मिला है। फिलहाल यह विचाराधीन है। बता दें कि केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 के अनुसार प्रत्येक वाहन को उसके पंजीयन की तारीख से ही पीयूसी सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
अभी वसूला जाता है यह चार्ज
वर्तमान में दिल्ली में दोपहिया वाहनों की पीयूसी के 60 रुपये, पेट्रोल से चलने वाले चार पहिया वाहनों के लिए 80 रुपये और डीजल वाले वाहनों के लिए 100 रुपये चार्ज देना पड़ता है। इस पर 18 फीसदी की दर से जीएसटी भी लगाया जाता है।
पीयूसी नहीं होने पर लगेगा भारी जुर्माना
मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार वैध प्रमाण पत्र नहीं होने पर मालिकों को 6 महीने या 10 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ता है। अधिकारियों की माने तो दिल्ली में आखिरी बार 2011 में प्रदूषण की दरें बढ़ाई गई थी। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 85 प्रतिशत वाहन ऐसे हैं जो बिना पीयूसी सर्टिफिकेट के चलते हैं।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
12 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
17 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
19 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines