Bomb Threat Via E-Mail: दिल्ली पब्लिक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी, जांच पड़ताल जारी

Delhi Public School

Bomb Threat Via E-Mail: दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड को बुधवार सुबह ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली मिली है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे दिल्ली फायर सर्विस का कहना है कि जांच चल रही है।

डीसीपी साउथ ईस्ट राजेश देन ने कहा कि डीपीएस मथुरा रोड स्कूल परिसर में अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला है। स्थिति सामान्य है। बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और स्वाट टीम स्कूल की इमारतों की तलाशी ले रही है।

सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर पुलिस को मिली सूचना

स्कूल के अधिकारियों ने सुबह करीब 8:10 बजे पुलिस को धमकी के बारे में सूचित किया और तुरंत इमारत को खाली करा लिया। इस बीच, इसे एक फर्जी कॉल होने की उम्मीद करते हुए, दिल्ली पुलिस ने कहा कि सभी छात्र सुरक्षित हैं।

बता दें कि इससे पहले भी 12 अप्रैल को दिल्ली के ‘द इंडियन पब्लिक स्कूल’ परिसर में बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला था। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल परिसर को खाली कराया था। जांच के दौरान मामला फर्जी निकला था।

इसी महीने एक और स्कूल को मिली थी धमकी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सादिक नगर स्थित इंडियन स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा दिया गया थी। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड ने को मामले की जानकारी दी गई है और उन्हें मौके पर बुलाया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ