जानकारी के मुताबिक काजल ने दो साल पहले अंकुर नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था. शुरुआत में सब कुछ सही था लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद काजल और उसके पती में दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया. परिजनों का आरोप है कि काजल से गाड़ी और पैसों की मांग की जा रही थी और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया जाता था. काजल वर्ष 2022 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थीं. मेहनत और अनुशासन के बल पर उन्होंने स्पेशल सेल की स्वाट यूनिट तक का सफर तय किया था. 2023 में उनकी शादी अंकुर से हुई, जो रक्षा मंत्रालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत है. दोनों पढ़े-लिखे और नौकरीपेशा थे, लेकिन घरेलू हालात धीरे-धीरे बिगड़ते चले गए.
परिवार का कहना है कि काजल ने पति से अलग रहकर भी जीवन बिताने की कोशिश की, लेकिन वहां भी विवाद और मारपीट जारी रही. गर्भवती होने के बावजूद वह अपनी ड्यूटी और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास कर रही थीं.
22 जनवरी की रात की घटना
पुलिस के अनुसार, 22 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे पति अंकुर ने काजल पर लोहे के डंबल से हमला किया. सिर पर गंभीर चोट लगने से काजल की हालत बिगड़ गई. इसके बाद आरोपी उन्हें अस्पताल लेकर गया, जहां इलाज के दौरान काजल की मौत हो गई. शुरुआत में मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था, लेकिन काजल की मौत के बाद इसमें हत्या की धारा जोड़ दी गई. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
काजल के पिता और भाई का कहना है कि यह केवल एक महिला की नहीं, बल्कि मां बनने वाली दो जिंदगियों की हत्या है. परिवार ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी ने फोन कर शव ले जाने की बात कही थी.
गांव में दहशत का माहौल
हरियाणा के सोनीपत जिले के गनौर स्थित काजल के पैतृक गांव में दहशत की लहर है. जिस बेटी पर पूरे गांव को गर्व था, वह तिरंगे में लिपटकर गांव लौटी. काजल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया. पुलिस की सलामी और परिजनों का रोना हर किसी को भावुक कर गया. यह मामला एक बार फिर दहेज और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों पर गंभीर सवाल खड़े करता है.
यह भी पढ़ें;दिल्ली में होगा यमुना-गंगा का संगम? प्रदूषण के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन, हरियाणा-UP को दिया अल्टीमेटम
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
4 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
14 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
15 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
18 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
21 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
21 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
22 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
23 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines