हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली को दहलाने की साजिश किसकी? प्रशांत विहार में तेज धमाके से दहशत में आए लोग

Delhi News: दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में ब्लास्ट के बाद फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। मौके से पुलिस ने सफेद पाउडर बरामद किया है। पुलिस ने कहा कि यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही कुछ कहां जा सकेगा।

विज्ञापन
Delhi Prashant Vihar Blast

Delhi Prashant Vihar Blast: दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में तेज धमाका हुआ। इसके बाद दिल्ली पुलिस को कॉल कर इस धमाके के बारे में जानकारी दी गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची टीम ने आला अधिकारियों को धमाके की सूचना दी। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी बम निरोधक दस्ते और फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि यह किस प्रकार का ब्लास्ट है।

दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में तेज ब्लास्ट हुआ है। सूचना मिलते ही दिल्ली के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ब्लास्ट के साथ-साथ कॉल करने वाले शख्स का भी पता लगा रही है।

विज्ञापन

पार्क की बाउंड्री वॉल के पास हुआ धमाका

वहीं फायर ब्रिगेड के अधिकारियों की मानें तो सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर प्रशांत विहार के बंसी स्वीट्स में संदिग्ध धमाके की बात पीसीआर कॉल पर बताई गई। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। यह धमाका पार्क की बाउंड्री वॉल के पास हुआ। मौके पर सफेद पाउडर जैसी चीज पुलिस ने बरामद की है। इस बीच पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। पुलिस ने ब्लास्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही इसके बारे में विस्तार से प्रेस वार्ता कर जानकारी दी जाएगी।

रोहिणी में हुआ था ब्लास्ट

बता दें कि इससे पहले रोहिणी में भी ब्लास्ट हुआ था। जिसने दिल्ली के पुलिस अधिकारियों को चिंता में डाल दिया। 20 अक्टूबर को रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में ही सीआरपीएफ स्कूल के पास हुआ था। इसके बाद ब्लास्ट वाली जगह से सफेद पाउडर बरामद किया गया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola